रिलायंस जियो के फिर घंटे ग्राहक, अक्टूबर में जियो को 37.6 ग्राहक ने कहा अलविदा

Reliance Jio News:

Reliance Jio News: देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो ने अक्टूबर में 37.6 लाख वायरलेस ग्राहक गंवाने के बावजूद 38.47 लाख उपयोगकर्ताओं को जोड़कर अपना सक्रिय मोबाइल ग्राहक आधार बढ़ा लिया।भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने सोमवार को ये आंकड़े जारी किए।आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर महीने में भारती एयरटेल ने अपने वायरलेस खंड में 19.28 लाख ग्राहक जोड़े जबकि उसके सक्रिय ग्राहकों में करीब 27.23 लाख की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि, वोडाफोन आइडिया ने इस महीने में 19.77 लाख वायरलेस ग्राहक खो दिए और इसके सक्रिय ग्राहक आधार में लगभग 7.23 लाख की गिरावट आई।

Read also- Sports: कौन हैं 26 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी तनुश कोटियन? जिन्हें मिली टीम इंडिया में जगह

कुल मिलाकर रिलायंस जियो की कुल वायरलेस ग्राहक संख्या सितंबर के करीब 46.37 करोड़ से घटकर अक्टूबर में 46 करोड़ रह गई। हालांकि, इसका सक्रिय उपयोगकर्ता आधार मजबूत हुआ है।वोडाफोन आइडिया का कुल वायरलेस उपयोगकर्ता आधार सितंबर के 21.24 करोड़ से घटकर अक्टूबर में 21.04 करोड़ रह गया।

Read also- Sports: वेंकट Datta के साथ शादी के बंधन में बंधी पीवी सिंधु, उदयपुर में धूम-धाम से लिये 7 फेरे

ट्राई के आंकड़ों के मुताबिक, समीक्षाधीन महीने में सक्रिय वायरलेस ग्राहकों की कुल संख्या 106.66 करोड़ थी जबकि ब्रॉडबैंड ग्राहकों की संख्या 0.31 प्रतिशत की मासिक गिरावट के साथ 94.14 करोड़ रह गई।ट्राई ने कहा, ‘‘भारत में कुल टेलीफोन उपभोक्ताओं की संख्या सितंबर, 2024 के अंत में 119.06 करोड़ से घटकर अक्टूबर, 2024 के अंत में 118.82 करोड़ रह गई जो 0.21 प्रतिशत की मासिक गिरावट है।’

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *