मध्य प्रदेश के सीहोर में दर्दनाक हादशा, दीवार गिरने से तीन की मौत, एक घायल

Madhya Pradesh News: 

Madhya Pradesh News:  मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में सोमवार को एक निर्माणाधीन पुलिया की रिटेनिंग दीवार का स्लैब गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने ये जानकारी दी।पुलिस के उपमंडल अधिकारी (एसडीओपी) शशांक गुर्जर ने बताया कि ये घटना दोपहर में सियाघन और मांगरोल गांवों के बीच एक पुलिया पर हुई।

Read also- रिलायंस जियो के फिर घंटे ग्राहक, अक्टूबर में जियो को 37.6 ग्राहक ने कहा अलविदा

गुर्जर ने बताया, “हमें सूचना मिली थी कि इस घटना में चार मजदूर फंसे हुए हैं। करण गौड़, रामकृष्ण गौड़ और भगवानलाल गौड़ की मौत हो गई, जबकि एक घायल मजदूर का अस्पताल में इलाज चल रहा है।”एसडीओपी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Read also- Sports: कौन हैं 26 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी तनुश कोटियन? जिन्हें मिली टीम इंडिया में जगह

डीएस तोमर, एसडीएम, बुधनी- यहां पर जो सियाघन गांव के पास में एक नदी है, नदी में एक पुल बना हुआ था, पुराना कोई रपटा था, उसकी दीवार फिसल गई, पुरानी दीवार, उसके नीचे दबने से तीन मजदूरों की मृत्यु हो गई और एक घायल हो गया। दो मृतक विदिशा जिले के हैं, एक गुना जिले का है और जो घायल है वो भी विदिशा जिले का है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *