कुवैत की सफल विदेश यात्रा संपन्न कर पीएम मोदी भारत वापस लौटे

PM Modi News:

PM Modi News:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय कुवैत दौरा समाप्त कर रविवार देर रात देश लौट आए हैं।दिल्ली पहुंचने पर पीएम का स्वागत किया गया।अपने कुवैत दौरे के दौरान पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीयों के साथ बातचीत की।पीएम मोदी ने कुवैती नेताओं से अहम मुलाकात भी की।इस दौरान दोनों दूसरे के बीच कई महत्वपूर्ण समझौते हुए हैं।इस यात्रा के दौरान दोनों देशों ने अपनी रणनीतिक साझेदारी को मजबूत किया और द्विपक्षीय सहयोग एवं विकास के एक नए युग की शुरुआत की है।

Read also- केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन के घर क्रिसमस सेलिब्रेशन में शामिल हुए PM मोदी

पीएम मोदी को कुवैत के सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर’ से भी सम्मानित किया गया।यह 43 वर्षों में किसी भारतीय पीएम की इस खाड़ी देश की पहली यात्रा रही है।पीएम मोदी की कुवैत यात्रा के दौरान दोनों देशों ने कई महत्वपूर्ण रक्षा-रणनीतिक समझौते किए हैं।दोनों देशों के संयुक्त बयान में कहा गया कि रक्षा समझौते से तटीय रक्षा, समुद्री सुरक्षा तथा रक्षा उपकरणों के संयुक्त विकास एवं उत्पादन में सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।

संयुक्त बयान में ये भी कहा गया कि वार्ता में दोनों देशों ने सीमापार आतंकवाद सहित सभी प्रकार के आतंकवाद की स्पष्ट रूप से निंदा की है।साथ ही आतंकवाद का वित्तपोषण करने वालों और सुरक्षित पनाहगाहों को नष्ट करने का आह्वान किया गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *