Weather Forecast: दिल्ली-NCR में बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंड, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Up weather forecast, up temperature, rain in agra, cold wave, fog, Agra News in Hindi, Latest Agra News in Hindi, Agra Hindi Samachar, बारिश, आगरा का मौसम, यूपी का मौसम, कोहरा, कब रहेगा कोहरा, यूपी में कोहरे का अलर्ट"

Weather Forecast : दिल्ली – NCR समेत पूरे उत्तर भारत में शीतलहर चल रही है. कल यानी दिल्ली- NCR में हल्की बारिश देखने को मिली.जिसके बाद ठंड और बढ़ गई है. कोहरे और सर्दी से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं. लोगों को वाहनों को चलाने में काफी परेशानी हो रही है. भारी कोहरे के कारण कई हादसे भी सामने आए हैं. आपको बता दें कि मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में घने कोहरे और शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है.Weather Forecast 

Read also-अटल जयंती के मौके पर MP को PM मोदी की सौगात, केन बेतवा नदी जोड़ो परियोजना का करेंगे शिलान्यास

दिल्ली में मौसम का हाल – दिल्ली NCR में बुधवार यानी 25 दिसंबर 2024 को तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है इसके अलावा आज कोई बारिश होने की संभावना नहीं है. मौसम विभाग का कहना कि आने वाले कुछ दिनों में बारिश और कड़कड़ाती ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है. वहीं आज ज्यादातर इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. इसके अलावा मौसम विभाग ने आज 25 दिसंबर 2024 को कोहरे का येलो अलर्ट भी जारी किया है.

Read also – जम्मू-कश्मीर के पुंछ में बड़ा हादसा, खाई में सेना की गाड़ी गिरने से 5 जवान हुए शहीद

हिमाचल प्रदेश में अलर्ट- हिमाचल प्रदेश में ठंड का प्रकोप जारी है. प्रदेश में निचले पहाड़ी इलाकों में कड़कड़ाती ठंड देखने को मिल रही है. मौसम विभाग ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए 4 दिन का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा 2-3 दिनों तक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने का भी अनुमान जताया है.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *