वीर बाल दिवस कार्यक्रम में भाग लेकर PM मोदी ने सुपोषित ग्राम पंचायत अभियान का किया शुभारंभ

PM मोदी

PM नरेन्द्र मोदी ने आज दिल्ली में वीर बाल दिवस कार्यक्रम में भाग लिया। PM मोदी ने ‘सुपोषित ग्राम पंचायत अभियान’ का भी शुभारंभ किया।इस मौके पर PM ने कहा कि समय कितना भी कठिन क्यों न हो, देश और उसके हितों से बड़ा कुछ नहीं है।PM  नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित वीर बाल दिवस में भाग लिया। तीसरे वीर बाल दिवस के अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने साहिबजादों की अद्वितीय वीरता और बलिदान की याद में वीर बाल दिवस की शुरुआत की है। PM मोदी ने कहा कि यह दिन अब करोड़ों भारतीयों के लिए राष्ट्रीय प्रेरणा का पर्व बन गया है। उन्होंने आगे कहा कि इस दिन ने कई बच्चों और युवाओं को अदम्य साहस के लिए प्रेरित किया है।

Read Also: केजरीवाल और CM आतिशी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर LG से मिले कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित

PM मोदी ने वीर बाल पुरस्कार से सम्मानित 17 बच्चों की सराहना की, जिन्हें आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में वीरता, नवाचार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, खेल और कला के क्षेत्र में वीर बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। PM मोदी ने कहा कि आज के पुरस्कार विजेता भारत के बच्चों और युवाओं की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता हासिल करने की क्षमता के प्रतीक हैं। PM ने इस अवसर पर गुरुओं और वीर साहिबजादों को श्रद्धांजलि अर्पित की और पुरस्कार विजेताओं और उनके परिवारों को बधाई भी दी। इस कार्यक्रम में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे है।

Read Also: CM योगी आदित्यनाथ लखनऊ के गुरुद्वारे में ‘वीर बाल दिवस’ समारोह में हुए शामिल

वीर बाल दिवस एक राष्ट्रव्यापी उत्सव है जिसमें बच्चों को भारत के भविष्य की नींव के रूप में सम्मानित किया जाता है। PM नरेन्द्र मोदी ने इस कार्यक्रम में ‘सुपोषित ग्राम पंचायत अभियान’ का भी शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पोषण संबंधी सेवाओं के कार्यान्वयन को मजबूत करके और सक्रिय सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित करके पोषण परिणामों और कल्याण में सुधार करना है। युवा विचारों को जोड़ने, इस दिन के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने और राष्ट्र के प्रति साहस और समर्पण की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए पूरे देश में कई पहल की जाएंगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *