केजरीवाल और CM आतिशी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर LG से मिले कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित

LG

Political News: नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कांग्रेस उम्मीदवार बनाए गए संदीप दीक्षित ने आज अपनी जासूसी का बड़ा आरोप लगाया है। इसके अलावा संदीप दीक्षित ने उपराज्यपाल (LG) VK सक्सेना से मुलाकात कर 2100 रुपए वाली स्कीम, लोगों से फॉर्म भरवाने, उनका डाटा इकट्ठा करने, CM के हस्ताक्षर जैसे मामले रखे है। कांग्रेस नेता और नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाए गए संदीप दीक्षित ने आज दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) वीके सक्सेना से मुलाकात की है।

Read Also: CM योगी आदित्यनाथ लखनऊ के गुरुद्वारे में ‘वीर बाल दिवस’ समारोह में हुए शामिल

संदीप दीक्षित ने उपराज्यपाल (LG) वीके सक्सेना को तीन अलग-अलग शिकायते सौंपी हैं। ये शिकायतें चिट्ठियों के जरिए उन्हें सौंपी गई हैं। इन शिकायतों में संदीप दीक्षित ने 2100 रुपए वाली स्कीम, लोगों से फॉर्म भरवाने, उनका डाटा एकट्ठा करने, CM के हस्ताक्षर जैसे मामले रखे है। इसके साथ ही संदीप दीक्षित ने बड़ा आरोप लगाया है कि पंजाब पुलिस के कुछ लोग उनकी जासूसी कर रहे हैं।

संदीप दीक्षित ने कहा कि पंजाब पुलिस द्वारा मेरे घर और नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र के आसपास जासूसी करने की रिपोर्ट है। कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने ये भी आरोप लगाया कि पंजाब से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार आगामी दिल्ली चुनावों के लिए आप के फंड के लिए पंजाब पुलिस के वाहन पंजाब से दिल्ली नकदी ले जा रहे हैं। संदीप दीक्षित आप की ‘महिला सम्मान’ योजना की शिकायत करते हुए दावा किया कि सत्तारूढ़ पार्टी

दिल्ली की महिलाओं के साथ धोखाधड़ी कर रही है।संदीप दीक्षित ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ता महिलाओं से एक ऐसी योजना के लिए फॉर्म भरवाकर उनके फोन नंबर और पते एकत्र कर रहे हैं, जो वास्तव में अस्तित्व में ही नहीं है,ये धोखाधड़ी है। साथ ही संदीप दीक्षित ने कहा कि दिल्ली की CM आतिशी और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की थी कि शहर में ‘महिला सम्मान योजना’ पहले से ही लागू है, जबकि सच यह नहीं है

Read Also: बॉक्सिंग डे टेस्ट: पहले दिन का खेल खत्म, आस्ट्रेलिया ने छह विकेट पर बनाए 311 रन

बहरहाल संदीप दीक्षित ने बड़े आरोप लगाते हुए सीधे आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है और उसमें सबसे बड़ा आरोप जासूसी को लेकर माना जा रहा है। संदीप दीक्षित दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत कांग्रेस नेता शीला दीक्षित के बेटे हैं। संदीप दीक्षित दिल्ली में कांग्रेस सांसद रह चुके हैं और अब नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पार्टी के उम्मीदवार बनाए गए हैं ऐसे में संदीप दीक्षित ने जासूसी जैसे बड़े आरोप लगाकर दिल्ली का राजनीतिक माहौल गरमा दिया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *