राजस्थान में बचाव अभियान तेज, बोरवेल में फंसी बच्ची को निकालने में प्रशासन के फूले हाथ पैर

Rajasthan Borewell News: राजस्थान में तीन साल की चेतना पिछले हफ्ते से बोरवेल में फंसी हुई है। गुजरते वक्त के साथ ही उसके बचने की उम्मीदें धूमिल होती जा रही हैं।बचावकर्मी उसे बाहर निकालने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। रविवार को बचाव अभियान सातवें दिन भी जारी है।एनडीआरएफ के अधिकारी ने पीटीआई वीडियो को बताया, “हम कल सुबह से ही बचाव अभियान चला रहे हैं। अंदर एक चट्टान है, जिसे तोड़ने में काफी मुश्किलें आ रही हैं। लेकिन कई तरह के उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है।”

Read also-भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने दो सौ टेस्ट किए विकेट पूरे

उन्होंने कहा कि चट्टान बहुत सख्त है, उसे तोड़ना मुश्किल हो रहा है।दो दिनों तक लगातार प्रयास करने के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला, बुधवार सुबह बोरवेल के बराबर में गड्ढा खोदने के लिए पाइलिंग मशीन से खुदाई की जा रही है।स्थानीय पुलिस और प्रशासन की मदद से एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगातार बचाव अभियान में जुटी हैं। सभी लोग चेतना के सही सलामत बाहर आने की उम्मीद कर रहे हैं।डॉक्टरों की टीम एंबुलेंस के साथ मौके पर मौजूद है।

Read also-उबर ने ‘मोटो वुमेन’ पहल के तहत महिलाओं के लिए शुरू की बाइक टैक्सी सेवा

गोवर्धन सिंह, अधिकारी, एनडीआरएफ: अभी हम कल सुबह 9:40 से लगे हुए हैं। लगातार लगे हुए हैं और अभी तक हमारा सुबह साढ़े चार बजे तक मेजरमेंट किया था तब हम वहां साढ़े तीन से पौने चार के लगभग पहुंच चुके थे।”

चुनौतियां, जो पत्थर है वो रॉक पत्थर है। वो जो हमारे पास इक्यूपमेंट है उससे थोड़ा ज्यादा प्रयास करने के बाद टूट रहा है। जगह बहुत कंजस्टेड है। कन्फाइंड स्पेस होने के कारण हमारे जवानों को उसका सामना करना पड़ रहा है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *