Entertainment: फिल्म ‘पेद्दी’ के डायरेक्टर ने अभिनेत्री जाह्नवी कपूर के सीन को लेकर मांगी माफी

Entertainment:

Entertainment: हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘पेद्दी’ में अभिनेत्री जाह्नवी कपूर के किरदार को दिखाए जाने के तरीके पर हुई आलोचना के बाद डायरेक्टर बुची बाबू सना ने शनिवार को सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि उनकी टीम ने दर्शकों की प्रतिक्रिया को ‘गंभीरता से’ लिया है और वो जरूरी बदलाव करेंगे। राम चरण की मुख्य भूमिका वाली तेलुगु स्पोर्ट्स-एक्शन ड्रामा फिल्म को लेकर विवाद बना हुआ है। दर्शकों के एक वर्ग ने कैमरा वर्क, डायलॉग, रामचरण और जाह्नवी कपूर के बीच रोमांटिक सीन के जरिए महिलाओं को ‘ऑब्जेक्टिफाई’ करने के लिए इसकी आलोचना की।Entertainment

Read Also-Business & Economy: कश्मीर में लहसुन की बंपर पैदावार से किसान खुश, पूरे भारत में बढ़ रहा है बाज़ार

खासकर एक सीन, जिसमें राम चरण का किरदार बिजली जाने का फायदा उठाकर जाह्नवी कपूर के किरदार ‘अचियम्मा’ को जबरदस्ती किस करता है, उसकी सबसे ज्यादा आलोचना हुई है। कई ऑनलाइन दर्शकों ने इस सीन को “यौन उत्पीड़न” करार दिया है।Entertainment

‘एक्स’ पर शेयर किए गए एक बयान में बाबू सना ने कहा कि सिनेमा को “मनोरंजन करना चाहिए, प्रेरित करना चाहिए और दर्शकों से जुड़ना चाहिए” और इससे किसी को भी “असहज या अपमानित” महसूस नहीं होना चाहिए। डायरेक्टर ने लिखा, “हमने ‘पेद्दी’ के कुछ सीन के बारे में लोगों की राय सुनी है और इसे गंभीरता से लिया है।”Entertainment

उन्होंने आगे कहा, “स्क्रीन पर और स्क्रीन के बाहर भी महिलाओं के लिए मेरे मन में हमेशा बहुत सम्मान रहा है। हमारा मकसद कभी भी किसी महिला किरदार को गलत नजरिए से दिखाना या उसका अपमान करना नहीं था। अगर फिल्म के किसी हिस्से को इस तरह से देखा गया है, तो हम उन भावनाओं का सम्मान करते हैं, उठाई जा रही चिंताओं को समझते हैं और दिल से माफी मांगते हैं।Entertainment

“डायरेक्टर ने कहा कि टीम ने फीडबैक पर विचार किया है और संबंधित हिस्सों में बदलाव करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, “सिनेमा दर्शकों के साथ अपने जुड़ाव से आगे बढ़ता है और कहानीकार होने के नाते, हमारी जिम्मेदारी है कि हम बदलते नजरिए और संवेदनाओं का ध्यान रखें।”

Read Also-WAR: अमेरिकी सेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान की ओर से दागे गए ड्रोन मार गिराने का किया दावा

उन्होंने कहा, “हर महिला सम्मान, महत्व और गरिमापूर्ण प्रतिनिधित्व की हकदार है। हम सशक्त किरदारों को उजागर करने वाली और इन मूल्यों को कायम रखने वाली कहानियां सुनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”उन्होंने दर्शकों को ईमानदारी और निष्ठा से अपने विचार साझा करने के लिए धन्यवाद दिया। अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने फिल्म ‘पेद्दी’ में अपनी भूमिका को लेकर हुए विवाद पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

फिल्म 1980 के दशक की ग्रामीण आंध्र प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित है। ‘पेद्दी’ में एक निचली जाति के ग्रामीण के संघर्ष और यात्रा को दिखाया गया है, जो अपने समुदाय को पहचान और सम्मान दिलाने के लिए कुश्ती का सहारा लेता है। इसमें शिव राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु और बोमन ईरानी भी अहम भूमिका में हैं। चार जून को रिलीज हुई इस फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से मिली-जुली से लेकर नकारात्मक समीक्षाएं मिलीं।Entertainment

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *