महाकुंभ 2025: प्रयागराज पहुंचे छोटू बाबा का अनोखा संकल्प बना चर्चा का विषय, 32 वर्षों से नहीं किया स्नान

प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू होने जा रहे महाकुंभ मेले में शामिल होने के लिए साधु-संतों और विभिन्न अखाड़ों का आगमन लगातार जारी है। इसी क्रम में वहां पहुंचे कई दिलचस्प साधु-संतों में से एक 32 साल से बिना नहाए रहने वाले गंगापुरी महाराज भी महाकुंभ मेले में शामिल हुए हैं। जो छोटू बाबा के नाम से मशहूर हैं क्योंकि उनका कद 3 फीट 8 इंच का है। इस समय छोटू बाबा वहां पहुंचे श्रद्धालुओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं और उनका अनोखा संकल्प चर्चा का विषय बना हुआ है।

Read Also: BGT: सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की 6 विकेट से जीत, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से बाहर हुई भारतीय टीम

दुनियाभर से लोग 12 साल बाद पड़ने वाले महाकुंभ 2025 में शामिल होने और प्रयागराज के संगम तट पर गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के लिए पहुंच रहे हैं। मगर मध्य प्रदेश के विदिशा से आए 57 वर्षीय साधु गंगापुरी महाराज जोकि छोटू बाबा के नाम से मशहूर हैं उन्होंने न नहाने का संकल्प ले रखा है और पिछले 32 वर्षों से बिना नहाए ही रह रहे हैं।

गंगापुरी महाराज ने प्रयागराज में स्नान न करने की अपनी अनोखी और अपरंपरागत शपथ के लिए आगंतुकों का ध्यान आकर्षित किया है। उनका दावा है कि उन्होंने अपने बड़े आध्यात्मिक संकल्प के तहत स्नान न करने का फैसला किया है। छोटू बाबा ने न नहाने का ये संकल्प इसलिए लिया है क्योंकि 32 साल पहले उन्होंने एक मन्नत मानी थी जो अभी तक पूरी नहीं हुई है। उनका कहना है कि गुरु के आशीर्वाद से हमने बिना नहाए अबतक खुद का स्वस्थ रखा है और जब हमारी मन्नत पूर्ण होगी तभी स्नान करेंगे। फिलहाल मेरी जटाएं ही महाकुंभ में स्नान करेंगी।

Read Also: Train Time: ठंड और कोहरे के कारण ट्रेनों के समय पर पड़ रहा असर, यात्री परेशान  

गौरतलब है, इस बार के महाकुंभ में 144वर्षों के बाद बेहद खास योग बन रहा है जिसमें शामिल होने के लिए प्रयागराज में साधु-संतों, अखाड़ों और आम श्रद्धालुओं का जमावड़ा लग रहा है। महाकुंभ मेले के लिए प्रदेश की योगी सरकार ने विशेष तैयारियां की हैं। हर 12 साल में आयोजित होने वाला महाकुंभ 13 जनवरी से शुरू होगा और 26 फरवरी को समाप्त होगा। इस साल महाकुंभ मेले में करीब 40 करोड़ तीर्थयात्रियों के आने की उम्मीद है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *