PM मोदी ने नमो भारत कॉरिडोर की दी सौगात, शाम 5 बजे से होगी यात्रियों के लिए परिचालन की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को गाजियाबाद के साहिबाबाद और दिल्ली के न्यू अशोक नगर तक नमो भारत कॉरिडोर के अतिरिक्त 13 किलोमीटर लंबे दिल्ली खंड का उद्घाटन किया है। इसके निर्माण में कुल 4600 करोड़ रुपये की लागत आई है। यही नहीं आज शाम 5 बजे से यात्रियों के लिए इसके परिचालन की शुरुआत भी हो जाएगी।

Read Also: अमित शाह और राजनाथ सिंह ने BJP नेता मुरली मनोहर जोशी से मुलाकात कर दी 92वें जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं

PM मोदी ने नमो भारत कॉरिडोर के अतिरिक्त 13 किलोमीटर लंबे दिल्ली खंड का उद्घाटन कर साहिबाबाद स्टेशन से न्यू अशोक नगर स्टेशन तक नमो भारत ट्रेन की सवारी भी की। अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री ने बच्चों और लोगों के साथ बातचीत की। आरआरटीएस के दिल्ली खंड के उद्घाटन के साथ ही दिल्ली को अपना पहला नमो भारत संपर्क मिल गया। न्यू अशोक नगर और मेरठ दक्षिण के बीच 55 किलोमीटर लंबे आरआरटीएस कॉरिडोर में 11 स्टेशन हैं। रविवार शाम 5 बजे से यात्रियों के लिए इसका परिचालन शुरू हो जाएगा। हर 15 मिनट में लोगों के लिए ट्रेन उपलब्ध होंगी। न्यू अशोक नगर स्टेशन से मेरठ दक्षिण स्टेशन का किराया स्टैंडर्ड कोच के लिए 150 रुपये और प्रीमियम कोच के लिए 225 रुपये है।

Read Also: Train Time: ठंड और कोहरे के कारण ट्रेनों के समय पर पड़ रहा असर, यात्री परेशान  

आधिकारिक बयान में कहा गया कि दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के इस हिस्से के निर्माण की लागत करीब 4,600 करोड़ रुपये है। इससे दिल्ली और मेरठ के बीच यात्रा में काफी आसानी के साथ-साथ लाखों यात्रियों को तीव्र गति और आरामदायक यात्रा के साथ उत्कृष्ट सुरक्षा और विश्वसनीयता का लाभ मिलेगा। गौरतलब है, PM मोदी ने पिछले साल 20 अक्टूबर को साहिबाबाद से दुहाई डिपो के बीच 17 किलोमीटर के प्राथमिकता वाले खंड का उद्घाटन किया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *