दो दिवसीय यात्रा पर अर्जेंटीना पहुंचे PM मोदी

PM Modi

Political News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अर्जेंटीना की दो दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार 4 जुलाई की शाम (स्थानीय समयानुसार) ब्यूनस आयर्स पहुंचे और इस दौरान वे देश के शीर्ष नेतृत्व के साथ, दोनों देशों के बीच जारी सहयोग की समीक्षा करेंगे और प्रमुख क्षेत्रों में द्विपक्षीय साझेदारी बढ़ाने पर चर्चा करेंगे।

Read Also: करोल बाग के विशाल मेगा मार्ट में लगी भीषण आग, एक व्यक्ति की लिफ्ट में फंसने से हुई मौत

प्रधानमंत्री मोदी का एजेइजा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर औपचारिक स्वागत किया गया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, द्विपक्षीय यात्रा के लिए ब्यूनस आयर्स पहुंचा हूं। इस यात्रा का मकसद अर्जेंटीना के साथ संबंधों को बढ़ाना है। मैं राष्ट्रपति जेवियर माइली से मुलाकात करने और उनके साथ विस्तृत बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं। ये 57 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की अर्जेंटीना की पहली द्विपक्षीय यात्रा है। प्रधानमंत्री के रूप में ये पीएम मोदी की दूसरी यात्रा है, इससे पहले वे 2018 में जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए अर्जेंटीना आए थे। भारतीय समुदाय के लोगों ने होटल पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत ‘‘मोदी-मोदी’’ के नारों और ‘‘भारत माता की जय’’ के उद्घोष के साथ किया।

प्रधानमंत्री ने समुदाय के लोगों के साथ कुछ देर बातचीत भी की। उनके स्वागत में एक सांस्कृतिक नृत्य भी पेश किया गया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ‘एक्स’ पर कहा, हमारे देशों के बीच स्थायी मित्रता का जश्न मनाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आधिकारिक यात्रा पर अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स पहुंचे। हवाई अड्डे पर उनका औपचारिक स्वागत किया गया। ये 57 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की अर्जेंटीना की पहली द्विपक्षीय यात्रा है, जो भारत-अर्जेंटीना संबंधों में एक नया अध्याय जोड़ती है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि अपनी इस यात्रा के दौरान मोदी राष्ट्रपति माइली के साथ रक्षा, कृषि, खनन, तेल एवं गैस, नवीकरणीय ऊर्जा, व्यापार और निवेश सहित प्रमुख क्षेत्रों में भारत-अर्जेंटीना साझेदारी को और बढ़ावा देने के लिए व्यापक वार्ता करेंगे। बयान में कहा गया, प्रधानमंत्री की द्विपक्षीय यात्रा से भारत और अर्जेंटीना के बीच बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी और प्रगाढ़ होगी। अपने प्रस्थान वक्तव्य में प्रधानमंत्री ने कहा कि अर्जेंटीना लातिन अमेरिका में एक प्रमुख आर्थिक साझेदार है और जी-20 में एक करीबी सहयोगी है और वे राष्ट्रपति जेवियर माइली के साथ विचार-विमर्श के लिए उत्सुक हैं जिनसे उन्होंने पिछले वर्ष मुलाकात की थी।

Read Also: करोल बाग के विशाल मेगा मार्ट में लगी भीषण आग, एक व्यक्ति की लिफ्ट में फंसने से हुई मौत

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, हम कृषि, अहम खनिज, ऊर्जा, व्यापार, पर्यटन, प्रौद्योगिकी और निवेश के क्षेत्रों सहित पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग को आगे बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। वे त्रिनिदाद और टोबैगो की अपनी दो दिवसीय यात्रा के समापन के बाद यहां पहुंचे। भारत और त्रिनिदाद और टोबैगो के बीच द्विपक्षीय संबंधों को विस्तार देने के लिए छह समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *