भारत को साल के अंत में दिसंबर तक मिलेगी रूस की कोरोना वैक्सीन !

नई दिल्ली (रिपोर्ट- ललित नारायण कांडपाल)- रूस की कोरोना वैक्सीन के भारत में बनने का रास्ता अब लगभग साफ हो गया है! इसके लिए डॉ. रेड्डी कंपनी का चयन कर लिया गया है जो एक साल में 100 मिलियन से ज्यादा वैक्सीन डोज का निर्माण करेगी! डॉ. रेड्डी ने साफ कर दिया है कि अगर ट्रायल सफल रहता है तो दिसंबर अंत तक वैक्सीन बाजार में आ सकती है!


कोरोना महामारी के लगातार बढ़ते असर के बीच अब सबकी निगाहें वैक्सीन पर लगी हुई है! इस वक्त दुनिया में रूस ही ऐसा देश है जिसने वैक्सीन लांच कर दी है! हालांकि इसे लेकर कई तरह के सवाल उठे थे लेकिन बावजूद इसके रूस इस पर लगातार आगे बढ़ रहा है! अब रूस की वैक्सीन के भारत में ट्रायल का रास्ता साफ हो गया है!

भारत में इस वैक्सीन का ट्रायल डॉ. रेड्डी नामक कंपनी करेगी! जो कि एक जानी मानी फार्मा कंपनी है! ये कंपनी स्पूतनिक वैक्सीन के ट्रायल करने के साथ साथ भारत के लिए 100 मिलियन डोज भी बनाएगी! इस काम में डॉ. रेड्डी के साथ आरडीआईएफ जो किसी रूस की वित्तिय कंपनी है उसके साथ मिलकर इस काम को करेगी!

अब तक भारत सरकार स्पूतनिक के विकास के लिए भारत में एक कंपनी की तलाश कर रही थी! जो कि सरकार के नियमों के मददेनजर देश के लिए वैक्सीन तैयार कर सके! अब इस काम के हो जाने के बाद स्पूतनिक के भारत में आने का रास्ता भी साफ हो गया है!

Also Read- कोरोना के इलाज में विदेशी दवाओं के इस्तेमाल पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा ?

इस मौके पर आरडीआईएफ के सीईओ किरील दिमित्रेव ने कहा कि भारत इस बीमारी से गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है! और हमें विष्वास है कि हमारी ये वैक्सीन भारत को इस बीमारी से लडने में प्रभावी होगी!

डॉ. रेड्डी के को चेयरमैन ने कहा कि हमें भी खुशी है कि हम इस पर काम करने वाले हैं! उन्होंने कहा कि इस वैक्सीन के फेस वन और फेस टू ट्रायल हो चुके हैं! ज्बकि हम इसका फेज थ्री ट्रायल करेगें! अब देखना ये होगा कि आने वाले दिनों में इसका ट्रायल कितना सफल होता है!

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *