मुंबई: कंगना रनौत के खिलाफ आए दिन बॉलीवुड सितारें उतरकर आ रहे हैं। ड्रग्स मामले में फिल्म इंडस्ट्री को खींचने पर उर्मिला मातोड़कर ने कंगना रनौत को आड़े हाथ लिया था। उर्मिला के वार पर कंगना रनौत ने पलटवार किया और उन्होंने ‘सॉफ्ट पॉर्न स्टार’ बता दिया।
कंगना के इस कमेंट पर सोशल मीडिया के जरिए लोग नाराजगी जता रहे हैं। इस कड़ी में सोशल मीडिया पर एक कार्टून वायरल हो रहा है। ये कार्टून उर्मिला मातोड़कर का है। इस कार्टून को लोग कंगना बनाम उर्मिला से जोड़कर देख रहे हैं। ये कार्टून ‘अमूल इंडिया’ का है।
Also Read SSR Case- NCB का बड़ा एक्शन, मुंबई का बड़ा ड्रग पेडलर गिरफ्तार
‘कंगना रनौत बनाम उर्मिला मातोड़कर’ ट्रेंडिंग के बीच ये कार्टून इस कदर वायरल हो रहा है, कि लोग ये मानकर चल रहे हैं कि अमूल कंपनी, उर्मिला को सपोर्ट कर रही है। अमूल के इस कार्टून में उन्होंने ‘रंगीला गर्ल’ शब्द का इस्तेमाल किया है।
लेकिन आपको बता दें, अमूल ने ये कार्टून अब नहीं, बल्कि फिल्म ‘रंगीला’ के रिलीजिंग को लेकर जारी किया था। उर्मिला मातोंडकर, आमिर खान, जैकी श्रॉफ स्टारर ‘रंगीला’ 8 सितंबर 1995 को रिलीज हुई थी।
अमूल ने ये क्रिएटिव 25 साल पहले ‘रंगीला’ के रिलीज के बाद बनाया था। ये फिल्म राम गोपाल वर्मा की ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक मानी जाती है। अमूल के इस 25 साल पुराने पोस्टर में देख सकते हैं कि, उर्मिला मातोड़कर रेड ड्रेस में नजर आ रही है।
Amul hoarding after RANGEELA released @UrmilaMatondkar pic.twitter.com/CDUZbBvrMQ
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) September 11, 2020
इस कार्टून में लिखा- ‘Not Massom Anymore’, पोस्टर में नीचे की साइड लिखा है कि ‘अमूल रंगीला मख्खन’, आपको बता दें कि एक इंटरव्यू में उर्मिला मातोड़कर ने कहा था कि कंगना को शायद पता नहीं कि हिमाचल प्रदेश ड्रग्स का गढ़ है, जहां की वो खुद है।
वहीं, जया बच्चन और हेमा मालिनी समेत कई लोग फिल्म इंडस्ट्री के सपोर्ट में आए हैं और बॉलीवुड की छवि खराब करने वालों को डांट लगाई है।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

