प्रयागराज महाकुंभ आग्निकांड को लेकर PM मोदी ने की CM योगी से फोन पर बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात की है और प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में हुए अग्निकांड को लेकर मौजूदा स्थिति पर जानकारी ली है। वहीं CM योगी ने PM मोदी को भीषण आग लगने की इस घटना के बारे में बताते हुए कहा है कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और हालात अब कंट्रोल में हैं।

Read Also: ‘मन की बात’ कार्यक्रम में PM मोदी ने संविधान, महाकुंभ, नेशनल वोटर्स ‘डे’ और गणतंत्र दिवस का जिक्र कर कही ये बातें

यूपी के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले के सेक्टर 19 में रेलवे ब्रिज के पास रविवार को भीषण आग लग गई। फिलहाल, अग्रिनशमन कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। आग की चपेट में आने से करीब 18 झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इस घटना को लेकर PM मोदी ने CM योगी से फोन पर बातचीत कर मौजूदा स्थिति की हाल जाना है।

Read Also: फोन को चार्ज करते समय फॉलों करें ये टिप्स, ये तरीके बढ़ा देंगे Smartphone की लाइफ

गौरतलब है, प्रयागराज महाकुंभ में सेक्टर-19 के पास रेलवे पुल के नीचे आग लग गई है। अग्निशमन विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। 20 से अधिक दमकल गाड़ियां मौके पर हैं। जानकारी के मुताबिक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। यहां भीषण आग की लपटें कई फीट ऊपर तक उठती दिखीं और काले धुएं का गुबार आसमान में चारों ओर फैल गया, ऐसा भयावह नजारा देख वहां अफरा-तफरी मच गई। वहीं पुल के ऊपर से भी ट्रैफिक को रोककर आग को बुझाने का काम किया गया। वहां मौजूद लोगों, सुरक्षा टीमों और अग्निशमन दल की सजगता की वजह से महाकुंभ में महाविनाश होते-होते रह गया। ईश्वर की कृपा ये रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *