Bollywood: सुपरस्टार अक्षय कुमार सैफ अली खान को सलाम कर बोले- उन्होंने अपने परिवार की रक्षा की

Akshay Kumar News:

Akshay Kumar News:  बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने सैफ अली खान की बहादुरी की तारीफ की है और कहा कि उन्होंने अपने परिवार की रक्षा की।अक्षय ने अपनी नई फिल्म ‘स्काई फोर्स’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “ये बहुत अच्छा है कि वो सुरक्षित हैं। ये बहुत अच्छा है, हम खुश हैं। पूरी इंडस्ट्री बहुत खुश है। ये उनके लिए बहुत बहादुरी थी। उन्होंने अपने परिवार की रक्षा की। उन्हें सलाम। मैं कहूंगा कि मैंने उनके साथ फिल्म ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ में काम किया है। लेकिन अगली बार अगर हम साथ में करेंगे तो फिल्म का नाम ‘दो खिलाड़ी’ रखेंगे।

Read also-MP: कलेक्टर परिसर में युवक ने गाड़ी में लगाई आग, अधिकारियों पर लगाया शिकायत न सुनने का आरोप

सैफ को मिली अस्पताल से छुट्टी – इस दौरान अक्षय के साथ उनके साथ सह-कलाकार वीर पहाड़िया और निर्माता दिनेश विजान और अमर कौशिक भी थे।बता दें, मुंबई के बांद्रा में अपने घर पर एक घुसपैठिए के हमले में घायल हुए अभिनेता सैफ अली खान को पांच दिन बाद मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हमलावर ने 15 जनवरी की रात को अभिनेता पर कई बार चाकू से वार किया था। उन्हें कई जगह चोट आई थी, जिसके कारण अस्पताल में उनकी सर्जरी की गई थी।पुलिस ने रविवार को सैफ पर हमला करने वाले बांग्लादेशी नागरिक शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फाकिर को पड़ोसी ठाणे शहर से गिरफ्तार किया।

Read also-भूपेंद्र हुड्डा दिल्ली चुनाव में कांग्रेस की स्टार प्रचारक लिस्ट से बाहर, रेवाड़ी विधायक ने ली चुटकी

अक्षय कुमार, अभिनेता: ये बहुत अच्छा है कि वो सुरक्षित हैं। ये बहुत अच्छा है, हम खुश हैं। पूरी इंडस्ट्री बहुत खुश है। ये उनके लिए बहुत बहादुरी थी। उन्होंने अपने परिवार की रक्षा की। उन्हें सलाम। मैं कहूंगा कि मैंने उनके साथ फिल्म ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ में काम किया है। लेकिन अगली बार अगर हम साथ में करेंगे तो फिल्म का नाम ‘दो खिलाड़ी’ रखेंगे।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *