Crime: कर्नाटक में इंसानियत फिर हुई शर्मसार, बांग्लादेशी महिला की यौन उत्पीड़न के बाद हत्या

Karnataka Murder Case:

Karnataka Murder Case:कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में शुक्रवार सुबह यहां कालकेरे झील से एक बांग्लादेशी महिला का शव बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक, महिला का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया था और बाद में उसकी हत्या कर दी गई थी।पुलिस ने बताया कि घरेलू सहायिका के रूप में काम करने वाली महिला (28) की पत्थर से हमला कर हत्या कर दी गई और उसके शव को राममूर्ति नगर के कालकेरे झील के किनारे फेंक दिया गया था। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि महिला के साथ यौन उत्पीड़न किया गया और एक पत्थर से उसकी हत्या कर दी गई।

Read also-मशहूर साइकिलस्ट वनलालावमज़ुआला वर्टे ने आइजोल संग्रहालय में गियर दान किया

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महिला कालकेरे के एक अपार्टमेंट में घरेलू सहायिका के तौर पर काम करती थी। पुलिस ने बताया कि इस सिलसिले में भारतीय न्याय संहिता की हत्या और दुष्कर्म की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

रमेश बनोथ, संयुक्त पुलिस आयुक्त, पूर्वी डिवीजन बेंगलुरू: सुबह करीब 8:45 बजे, हमें सुमन का फोन आया कि उसकी पत्नी, 28 साल की नजमा की हत्या कर दी गई है। वह और उनके पति, जो मूल रूप से बांग्लादेश के हैं, पिछले छह सालों से यहां काम कर रहे हैं। सूचना मिलने पर राममूर्ति नगर इंस्पेक्टर ने तुरंत घटनास्थल का दौरा किया। निरीक्षण करने पर, हमने पाया कि उसकी हत्या कर दी गई थी और फोरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया। डीसीपी (ईस्ट) भी मौके पर पहुंचे।

Read also-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 जनवरी को ओडिशा बिजनेस कॉन्क्लेव का करेंगे उद्घाटन

“प्रारंभिक जांच से पता चला है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी, और उसके चेहरे पर पत्थर से वार किया गया था साथ ही उसके साथ यौन उत्पीड़न भी किया गया था। हत्या और यौन उत्पीड़न के आरोपों सहित एक मामला दर्ज किया गया है। हम ये पता लगाने के लिए जांच कर रहे हैं कि अपराध किसने और क्यों किया।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *