गणतंत्र दिवस पर 70 हजार पुलिसकर्मी तैनात, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Republic Day, Republic Day Parade 2025, 76th Republic Day, रिपब्लिक डे, गणतंत्र दिवस परेड,"

Republic Day: दिल्ली में रविवार को गणतंत्र दिवस (Republic Day) के लिए कई स्तरों पर पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं।70 से ज्यादा कंपनियां और 15 हजार से ज्यादा पुलिस के जवानों को ड्यूटी पर लगाया गया हैअकेले नई दिल्ली जिले में 15 हजार सुरक्षाकर्मियों की छह स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था तैनात की जाएगी।पुलिस अधिकारी ने कहा, “डेटा-आधारित चेहरे की पहचान और वीडियो एनालिटिक्स से लैस 2,500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं

Read also- इंडोनेशिया के राष्ट्रपति महामहिम प्रबोवो सुबियांतो ने संसद भवन का किया भ्रमण

परेड मार्ग पर 200 से ज्यादा इमारतों को सील किया गया है।पूरी राजधानी में शनिवार शाम से ही भारी संख्या में दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती हो गई।निगरानी के लिए भारी संख्या में सीसीटीवी लगाए गए हैं। किसी भी साइबर गड़बड़ी को नाकाम करने के लिए जानकार भी मुस्तैदी से जुटे हैं।

Read also – गणतंत्र दिवस के मौके पर चौकन्नी हुई पुलिस, आसमान से जमीन तक लगा पहरा

दिल्ली पुलिस ने चेहरों को पहचानने वाले सॉफ्टवेयर से लैस जगह-जगह गाड़ियां तैनात की हैं।दिल्ली पुलिस ने बताया कि नई दिल्ली, उत्तर और मध्य दिल्ली जिलों में सुरक्षा के लिहाज से घरों की छतों पर करीब चार हजार पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए हैं।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *