शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 243 अंक लुढ़का

#MarketCrash, #SensexDrop, #NiftyDecline, #StockMarketNews, #EconomicDownturn, #InvestingTips, #FinancialTrends, #MarketVolatility, #TradingInsights, #BusinessNews,

Share Market Crash: भारतीय शेयर मार्केट आज यानी 3 फरवरी को बड़ी गिरावट के साथ खुला। बजट 2025 के बाद दोनों प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी नुकसान में दिखे। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 731.91 अंक की गिरावट के साथ 76,774.05 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 243 अंक फिसलकर 23,239.15 अंक पर रहा..Share Market Crash

Read also- संगम पर दिखा अद्भुत नजारा, ‘अमृत स्नान’ करने आए नागा साधुओं को देख श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध

हालांकि, बाद में सेंसेक्स में सुधार हुआ लेकिन दोपहर की शुरुआत में ये 434 अंक गिरकर 77,019.28 पर था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को मिडिल क्लास के लिए आयकर कटौती का ऐलान किया। इसके बाद उपभोग-आधारित क्षेत्रों के कई शेयरों ने खरीददारी आकर्षित की।

Read also- बार -बार हाथ धोने की है आदत तो संभल जाए वरना ये आपकी सेहत पर पड़ सकता है भारी

ब्लू स्टार के शेयर 13.17 फीसदी, क्रॉम्पटन ग्रीव्स 7.73 फीसदी, हैवेल्स इंडिया (5.74 फीसदी), वोल्टास (5.11 फीसदी), आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल (3.38 फीसदी), व्हर्लपूल (3.30 फीसदी) और टाइटन (1.81 प्रतिशत) के शेयर बीएसई पर चढ़े। बीएसई कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स 2.47 फीसदी उछलकर 59,283.06 पर पहुंच गया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *