छत्तीसगढ़: बीजापुर में नक्सल रोधी अभियान के दौरान तीन जवान घायल

Chhattisgarh News:

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए देशी संवर्धित विस्फोटक (आईईडी) में विस्फोट से दो जवान घायल हो गए जबकि ‘स्पाइक ट्रैप’ पर अनजाने में पैर रखने से एक अन्य जवान घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को ये जानकारी दी।उन्होंने बताया कि दोनों घटनाएं बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों की सीमा पर स्थित जंगल में उस समय हुईं, जब सुरक्षा बलों के एक संयुक्त दल को नक्सल रोधी अभियान पर भेजा गया था।

Read also-CM आतिशी के आचार संहिता उल्लंघन मामले पर वीरेंद्र सचदेवा ने तंज कस कही ये बात

अधिकारियों ने बताया कि अभियान में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान शामिल थे।उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दो जवान अनजाने में आईईडी के संपर्क में आ गए, जिससे विस्फोट हो गया और वे घायल हो गए।अधिकारियों ने बताया कि घायल तीनों जवानों का प्राथमिक उपचार किया गया तथा बेहतर चिकित्सा के लिए उन्हें रायपुर ले जाया गया।

Read also-टी20 विश्व कप खिताब जीतने के बाद भारतीय ओपनर जी. कमलिनी, बोलीं-शानदार अहसास

डॉ. सुनील खेमका- सीआरपीएफ जवान को ज्यादा चोट लगी है। शायद उसका पैर आईईडी पर पैर पड़ गया था। तो उसके पैर में काफी चोट आई है। ऐसा लगता है ठीक हो जाएगा, जान को खतरा नहीं है। ”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *