Madhya Pradesh: इंदौर में एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती 24 वर्षीय व्यक्ति ने शनिवार को कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जिससे घबराकर करीब 45 मरीज केंद्र से भाग निकले। पुलिस के एक अधिकारी ने ये जानकारी दी। मरीजों के केंद्र से भागने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया है। रावजी बाजार थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने पीटीआई वीडियो को बताया कि पहचान नशा मुक्ति केंद्र में कथित तौर पर फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी करने वाले मरीज की पहचान सचेंद्र लोधी (24) के रूप में हुई है।Madhya Pradesh
Read Also-Sambit Patra : पहली वोट चोरी नेहरू जी ने की थी, पटेल को PM बनने से रोककर नेहरू बने थे प्रधानमंत्री
उन्होंने बताया,‘‘लोधी नशा मुक्ति केंद्र में चल रही ध्यान की कक्षा के दौरान बेचैनी महसूस होने की बात कहकर अपने कमरे में चला गया था। इसके बाद फांसी के फंदे पर उसका शव लटका मिला।’’थाना प्रभारी ने कहा कि लोधी की कथित आत्महत्या का कारण फिलहाल पता नहीं चल सका है और मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। उन्होंने बताया,‘‘नशा मुक्ति केंद्र के कर्मचारी जब लोधी के शव को अस्पताल ले जा रहे थे, तब केंद्र के अन्य मरीज घबराकर भाग गए। उन्होंने केंद्र के मुख्य द्वार को खोल लिया और वहां से निकल गए।’’Madhya Pradesh
Read Also-Diljit Dosanjh: ‘कॉन्सर्ट रोकने की कई कोशिशें हुईं’, दिल्ली शो के बाद दिलजीत का बड़ा बयान
मिश्रा के मुताबिक नशा मुक्ति केंद्र के प्रबंधन ने पुलिस को शुरुआत में बताया था कि वहां से 70 मरीज भागे हैं, हालांकि उपस्थिति रजिस्टर से मिलान के बाद यह संख्या करीब 45 पाई गई। थाना प्रभारी ने बताया कि इनमें से कई मरीज अपने घर पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि नशा मुक्ति केंद्र में 24 वर्षीय मरीज की मौत के मामले की जांच की जा रही है।Madhya Pradesh
