Delhi Voting Update: जानिए दिल्ली में अब तक कितने फीसदी हुई वोटिंग, CEC राजीव कुमार ने वोटर्स से की ये अपील

"Delhi Elections,Delhi Election 2025,Delhi Voting 2025,Delhi Election Voting 2025,Delhi Vidhansabha Chunav 2025,Delhi Vidhan Sabha Election,Arvind Kejriwal,Delhi Chunav 2025 Voting,

Delhi Election Voting 2025: दिल्ली विधानसभा के लिए मतदान 5 फरवरी को यानी आज सुबह 7 बजे से जारी है. इस बार के चुनाव में AAP और BJP के बीच सीधा मुकाबला हैं कांग्रेस भी इस चुनाव में अपनी जीत हासिल करने का कोशिश में लगी हुई है.लेकिन अब ऐसे 8 फरवरी को ही पता चलेगा कि आखिर दिल्ली की जनता किसके साथ है. आपको बता दें कि सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में 13,766 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा, जिसमें 699 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला होगा.

मतदान करने के बाद क्या बोले केजरीवाल – आपको बता दें कि नई दिल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल ने मतदान करने के बाद कहा कि जाहिर तौर पर जो काम करेगा उन्हीं को जनता वोट देगी साथ ही उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के लोग बहुत समझदार हैं. उन पर हमें पूरा विश्वास है. वे गुंडागर्दी नहीं बर्दाश्त करेंगे. हमें पूरा विश्वास है कि दिल्ली के लोग सही चुनाव करेंगे.

Read also – नोएडा के स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मौके पर पहुंची बम स्कवॉड और पुलिस टीम

मुख्य चुनाव आयुक्त ने फैमिली संग डाला वोट-  मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आज अपने परिवार के साथ दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोट डाला. वोट डालने के बाद अपनी फैमिली संग वोटिंग साइन दिखाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त. और साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि दिल्ली के लोग अपने घर से निकलकर अपने मतदाता कर करे प्रयोग

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने क्या कहा- भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि दो बार उनकी(AAP) प्रचंड बहुमत की सरकार बनी, लेकिन तब भी दिल्ली को सिर्फ परेशानियां और भ्रष्ट नेता ही मिले… लोगों के सपने यमुना जी में डूब गए… आज लोग बदलाव की भावना के साथ निकल रहे हैं. लोगों में उत्साह है और लोग डबल इंजन सरकार के पक्ष में हैं… दिल्ली के लोगों का अरविंद केजरीवाल से विश्वास उठ चुका है..

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *