12 फरवरी को अमेरिकी यात्रा पर रहेंगे PM मोदी, राष्ट्रपति ट्रंप से करेंगे मुलाकात

PM Modi to visit US: विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 और 13 फरवरी को अमेरिका का दौरा करेंगे। इस दौरान वे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे।मिस्री ने कहा, “अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निमंत्रण पर पीएम मोदी 12 और 13 फरवरी को अमेरिका की आधिकारिक यात्रा करेंगे।

Read also-डल्लेवाल का आमरण अनशन 73 वें दिन भी जारी, दूसरा जत्था जल लेकर पहुंचा खनौरी बॉर्डर 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे राष्ट्रपति कार्यकाल के बाद ये प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका की पहली यात्रा होगी। प्रधानमंत्री मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के गद्दी संभालने के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका का दौरा करने वाले पहले कुछ विश्व नेताओं में से होंगे। नए प्रशासन के कार्यभार संभालने के बमुश्किल तीन हफ्ते के अंदर प्रधानमंत्री को अमेरिका का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया गया है। ये भारत-अमेरिका साझेदारी को दिखाता है। पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा द्विपक्षीय संबंधों को और गति और दिशा देगी।”

Read also-नीति आयोग ने दिया बड़ा बयान- विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने के लिए सुधार जरूरी

विक्रम मिस्री, विदेश सचिव: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निमंत्रण पर पीएम मोदी 12 और 13 फरवरी को अमेरिका की आधिकारिक यात्रा करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे राष्ट्रपति कार्यकाल के बाद ये प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका की पहली यात्रा होगी। प्रधानमंत्री मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के गद्दी संभालने के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका का दौरा करने वाले पहले कुछ विश्व नेताओं में से होंगे। नए प्रशासन के कार्यभार संभालने के बमुश्किल तीन हफ्ते के अंदर प्रधानमंत्री को अमेरिका का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया गया है। ये भारत-अमेरिका साझेदारी को दिखाता है। पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा द्विपक्षीय संबंधों को और गति और दिशा देगी।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *