अगर AAP और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ते तो दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे कुछ और होते- के. शिवाजी

Prediction 2025,DELHI ELECTION 2025,DELHI ASSEMBLY ELECTION 2025,BJP

Delhi Election 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझान आने के बाद भाजपा के खेमे में खुशी की लहर है. आप और भाजपा के बीच कांटे का मुकाबला चल रहा है. इस बार चुनाव में अरविंद केजरीवाल की पार्टी आप उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाई. मतगणना के बीच कांग्रेस नेता के. शिवाजी और सीपीआई (एम) नेता वी श्रीनिवास राव ने  विजयवाड़ा में दिल्ली चुनाव में भाजपा की अगुवाई पर अपनी आलोचना व्यक्त की। शिवाजी ने कहा कि बीजेपी के लिए व्यापक समर्थन इस चुनाव में दिखाई नहीं दे रहा है. अगर आप और कांग्रेस एक साथ होते, तो यह एक अलग परिदृश्य होता है. कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि दिल्ली में बीजेपी की जीत निश्चित है, लेकिन यह उतनी बड़ी नहीं होगी जितनी रुझानों में अनुमान लगाया जा रहा है.Delhi Election 2025 

Read also- तमिलनाडु में घने कोहरे के कारण यातायात पर पड़ा असर, कई फ्लाइटें हुई लेट

सीपीआई नेता श्रीनिवास राव का कहना है कि दिल्ली चुनाव में रूझानों में BJP की जीत हैं. हमें इसमें हैरान होने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि लोग आप और कांग्रेस के पीछे हैं। लेकिन ईवीएम बीजेपी के पीछे हैं। जिस दिन से चुनाव की घोषणा हुई है, चुनाव आयोग अत्यधिक पक्षपातपूर्ण व्यवहार कर रहा है। चुनाव 5 तारीख को हुआ और बजट 1 फरवरी को घोषित किया गया। यह बहुत स्पष्ट है कि उन्होंने बजट के दौरान दिल्ली चुनाव को निशाना बनाया।

Read also –Amla leaves benefits: आंवला ही नहीं इसके पत्ते के भी है कई बड़े फायदे, इन बीमारियों से दिलाते है छुटकारा

चुनाव आयोग द्वारा जारी शुरुआती रुझानों के मुताबिक, दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से 43 पर भाजपा आगे चल रही है, जबकि आप 27 सीटों पर आगे है। 1.55 करोड़ योग्य मतदाताओं वाली दिल्ली में 5 फरवरी को हुए चुनाव में 60.54 प्रतिशत मतदान हुआ।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *