Maharashtra Railway Accident: मुंबई के बांद्रा टर्मिनस कोच डिपो में आग लगी, कोई घायल नहीं

bandra terminus, fire, coach depot, maharashtra, fire brigade, railway accident, railway safety, mumbai, train service, technical fault

Maharashtra Railway Accident: महाराष्ट्र के मुंबई शहर में स्थित बांद्रा टर्मिनस कोच डिपो में मंगलवार को अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस आग में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ. मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया. हालांकि उस पर तुरंत काबू पा लिया गया। पश्चिम रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा कि आग के कारण किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।आग खार स्टेशन के करीब स्थित कोच डिपो के एक स्टोर रूम में रात करीब 10.35 बजे लगी.Maharashtra Railway Accident

Read also- CM माणिक साहा ने छात्रों को सशक्त बनाने के लिए ‘कौशल उदय टोंगई’ का किया शुभारंभ

मुंबई फायर ब्रिगेड ने तीन दमकल गाड़ियां मौके पर भेजीं। उन्होंने बताया कि डिपो कर्मचारियों की मदद से अग्निशमन कर्मियों ने तुरंत स्थिति पर काबू पा लिया और आग बुझा दी। आपको बता दें कि कोई भी जान-माल का नुकसान नही हुआ हैं. त्वरित कार्रवाई की गई और आग को जल्दी बुझा लिया गया. फिलहाल स्थिति नियंत्रित है और कोई भी गंभीर नुकसान नहीं हुआ है. और मामले की जांच कर रहे हैं

Read also- ISRO News: इसरो ने सफलतापूर्वक किया क्रायोजेनिक इंजन का ‘निर्वात प्रज्वलन’ परीक्षण

रेलवे अधिकारियों ने कहा कि आग गैर-यात्री क्षेत्र तक ही सीमित थी और इससे कोई नुकसान नहीं हुआ या ट्रेन परिचालन बाधित नहीं हुआ।एक अधिकारी ने कहा कि फायर ब्रिगेड, पुलिस और एम्बुलेंस सेवाओं सहित कई एजेंसियों को तैनात किया गया है और आग के कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *