Malaika: 52 साल की हुईं बालीवुड़ अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर ने किया बर्थडे विश

Malaika: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को उनके 52वें बर्थडे पर बड़े प्यारे अंदाज में विश किया।अर्जुन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मलाइका की एक फोटो पोस्ट की, जिसमें वो पेरिस की बालकनी में खड़ी हैं और पीछे एफिल टावर दिख रहा है। फोटो के साथ अर्जुन ने लिखा – “हैप्पी बर्थडे @malaikaaroraofficial, ऐसे ही उड़ान भरती रहो, मुस्कुराती रहो और नई चीजें तलाशती रहो…”Malaika: 

Read Also- Chhath: दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उमड़ी यात्रियों की भीड़, ट्रेन और बसों में सीटों की…

मलाइका की पहले शादी अरबाज खान से हुई थी। दोनों ने 1998 में शादी की थी और उनका एक बेटा है – अरहान। 2016 में दोनों ने अलग होने का ऐलान किया और 2017 में तलाक हो गया।अर्जुन और मलाइका ने 2018 में अपने रिश्ते को पब्लिक किया था, लेकिन दोनों का ब्रेकअप 2023 में हो गया।Malaika: 

Read Also- MP: इंदौर में आग का ताड़व, धुएं में दम घुटने से वाहन शोरूम के मालिक की मौत

अर्जुन को आखिरी बार फिल्म “मेरे हसबैंड की बीवी” में भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह के साथ देखा गया था, जबकि मलाइका हाल ही में गाने ‘पॉइजन बेबी’ में नजर आई, जो फिल्म ‘थामा’ से है।इसके अलावा मलाइका रियलिटी शो “इंडियाज गॉट टैलेंट” में जज भी हैं, जहां उनके साथ शान और नवजोत सिंह सिद्धू भी जज की कुर्सी पर बैठे हैं।Malaika: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *