केजरीवाल आम आदमी नहीं खास आदमी बन गए, इसलिए सत्ता से बेदखल हुए- CM सैनी

#HaryanaCM, #NayabSinghSaini, #Kejriwal, #AamAadmi, #PoliticalCommentary, #HaryanaPolitics, #Leadership, #PoliticalAnalysis, #SattaSeBedaKhal, #CurrentAffairs,

Nayab Singh Saini : दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है. वहीं बीजेपी दो दशक के बाद सत्ता में वापसी करती दिखाई दे रही है. BJP की जीत के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने आप पर निशाना साधा और  निशाना साधते हुए कहा कि   आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ‘आम आदमी’ की बात करते-करते ‘खास आदमी’ बन गए थे। उन्होंने अपने निजी फायदे पर ध्यान दिया। इसलिए सत्ता से बेदखल हुए.

Read also – भारतीय लड़ाकू विमान दिखाएंगे स्वदेशी ताकत, बेंगलुरू में ‘एरो इंडिया’ शो 2025 शुरू

उन्होंने कहा, “दिल्ली की सरकार पिछले 10 वर्षों से लगातार लोगों से झूठ बोल करके वोट बटोरने का काम करती रही है। और लोगों के साथ केजरीवाल ने धोखा किया है। वो आम आदमी की बात करके सबसे ज्यादा पसीना आम आदमी का केजरीवाल ने निकाला है। लोग समझ गए हैं कि ये तो आम आदमी केजरीवाल नहीं रहा। ये तो खास आदमी बन गया 10 वर्षों में। और खास आदमी बना तो लोगों ने उसको नकार दिया। क्योंकि अपनी सुविधाएं बढ़ा रहा है।

Read also- Happy Teddy Day: टेडी डे पर इन शायरी और कोट्स के साथ पार्टनर को करवाएं स्पेशल फील, दिल छू लेगी ये शायरी

हाल में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 70 में से 48 सीटें जीतकर आप को सत्ता से बेदखल कर दियाा। एएपी को 22 सीट मिलीं। अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसौदिया जैसे वरिष्ठ नेताओं को हार का सामना करना पड़ा। चुनाव में कांग्रेस को लगातार तीसरी बार एक भी सीट नहीं मिली।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *