नर्सिंग कॉलेज रैगिंग मामला: केरल में प्राचार्य और सहायक प्रोफेसर निलंबित

#KottayamRagging, #KottayamRagging, #NursingCollege, #PrincipalandAssistantWarden, #Suspended,

Kottayam Ragging: केरल में कोट्टायम सरकारी नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो. सुलेखा ए. टी. और सहायक प्रोफेसर अजीश पी. मणि को रैगिंग मामले में निलंबित कर दिया गया है।अजीश पी. मणि सहायक वार्डन के रूप में प्रभारी थे। इसके अलावा, हाउसकीपर-कम-सिक्योरिटी स्टाफ को भी हटा दिया गया है..Kottayam Ragging

Read also-प्रदर्शनकारी किसानों और केंद्रीय टीम के बीच बैठक सौहार्दपूर्ण, 22 फरवरी को होगी अगली वार्ता

ये फैसला चिकित्सा शिक्षा निदेशक की जांच के आधार पर स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज के निर्देश के बाद लिया गया। इस सिलसिले में पुलिस ने बुधवार को बताया था कि सरकारी नर्सिंग कॉलेज में प्रथम वर्ष के छात्रों के साथ कथित तौर पर रैगिंग करने के आरोपित नर्सिंग तृतीय वर्ष के पांच छात्रों को गिरफ्तार भी किया गया है। पुलिस को मिली शिकायत के मुताबिक, रैगिंग की शुरुआत पिछले साल नवंबर में हुई थी।

News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *