रोहित शर्मा पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस ने शमा मोहम्मद के बयान से किया किनारा

दिग्गज क्रिकेटर रोहित शर्मा के वजन पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर कांग्रेस पार्टी प्रवक्ता शमा मोहम्मद के बयान से पार्टी ने किनारा कर लिया है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस खेल जगत के दिग्गजों के योगदान को सर्वोच्च सम्मान देती है।

Read Also: अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने महाकुंभ के बाद अपनी वाराणसी यात्रा को बताया अद्भुत

आपको बता दें, कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने क्रिकेटर रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर एक ऐसी टिप्पणी की जिस पर जोरदार सियासी विवाद छिड़ गया। कांग्रेस प्रवक्ता ने चैंपियंस ट्रॉफी में इंडियन टीम के कप्तान रोहित शर्मा के भारी वजन पर जो कुछ कहा इसको बॉडी शेमिंग बताते हुए बीजेपी प्रवक्ता हमलावर हो गए। विवाद भड़का तो कांग्रेस ने पार्टी प्रवक्ता शमा मोहम्मद के विवादित बयान से दूरी बनाते हुए उन्हें डिलीट करने की कड़ी नसीहत दी।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा कहा कि कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. शमा मोहम्मद ने क्रिकेट के एक दिग्गज के बारे में कुछ ऐसी टिप्पणियां कीं जो पार्टी की स्थिति को नहीं दर्शाती हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें एक्स से संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट हटाने के लिए कहा गया है और भविष्य में अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Read Also: देश में दिसंबर तिमाही में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रवाह 5.6 प्रतिशत घटकर 10.9 अरब डॉलर रह गया

कांग्रेस नेता पवन खेडा ने आगे कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस खेल जगत के दिग्गजों के योगदान को सर्वोच्च सम्मान देती है और उनकी विरासत को कमतर आंकने वाले किसी भी बयान का समर्थन नहीं करती है। भारी विवाद के बाद शमा मोहम्मद ने अपना विवादित ट्वीट सोशल प्लेटफॉर्म से हटा लिया पर यह भी कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखने का अधिकार है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *