कांग्रेस ने राज्य निर्वाचन आयोग को दिया ज्ञापन, बैलेट पेपर से निकाय चुनाव कराने की मांग

HARYANA CIVIC ELECTION 2025, BJP AND CONGRESS CANDIDATES, INLD MEETING IN SIRSA, HARYANA CIVIC ELECTION 2025, HARYANA CIVIC ELECTION 2025 NOMINATIONS BJP AND CONGRESS CANDIDATES INLD MEETING IN SIRSA

HARYANA CIVIC ELECTION 2025: हरियाणा कांग्रेस ने राज्य निर्वाचन आयोग को ज्ञापन देकर मांग की है कि निकाय चुनाव में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए राज्य में अगले महीने होने वाले निकाय चुनाव ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर से कराए जाएं।हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भान के नेतृत्व में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांग को लेकर सोमवार को पंचकुला में हरियाणा राज्य चुनाव आयुक्त को एक ज्ञापन भी सौंपा...HARYANA CIVIC ELECTION 2025

Read also-मंडी में खनन माफिया के हमले में घायल हुए SDM, अस्पताल में भर्ती

हरियाणा राज्य चुनाव आयोग ने पिछले हफ्ते घोषणा की थी कि सात नगर निगमों, चार नगर परिषदों और 21 नगर समितियों के लिए आम चुनाव दो मार्च को होंगे, जबकि पानीपत नगर निगम के लिए मतदान नौ मार्च को होगा फरीदाबाद, गुरुग्राम, मानेसर, हिसार, करनाल, रोहतक और यमुनानगर नगर निगमों के लिए मतदान दो मार्च को होगा।

Read also- छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू, 10 हजार से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में

कांग्रेस नगर निगम वार्डों और नगर परिषद अध्यक्ष का चुनाव पार्टी चिन्ह पर लड़ रही है। कांग्रेस का मुकाबला सत्तारूढ़ बीजेपी से होगा। हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदय भान ने कहा कि हमने सारी बातें रखी हैं। स्टेट इलेक्शन कमिश्नर साहब को हमने कहा है कि ईवीएम की जगह बैलेट पेपर पर चुनाव कराया जाए। जैसा कि उत्तराखंड में अभी हुए हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *