कृषि बिल को लेकर मोदी सरकार पर विपक्ष हमलावर, राहुल गांधी ने नया हमला करते हुए वीडियो संदेश किया जारी

दिल्ली। (रिपोर्ट- तरुण कालरा) कृषि बिल को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर आक्रामक है। राहुल गांधी ने मामले में नया हमला करते हुए एक वीडियो संदेश जारी किया है। राहुल के मुताबिक किसानों को बड़ी कंपनियों का गुलाम बनाने और मारने की मंशा से ये बिल लाए गए हैं।

आपको बता दें, केंद्र पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने नया वीडियो संदेश जारी किया है। वीडियो में राहुल केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लाए कृषि विधेयकों की मंशा पर सवाल खड़े कर रहे हैं। राहुल के मुताबिक केंद्र के आक्रमण जारी है। पहले नोटबंदी, फिर जीएसटी और अब कोरोना काल में एक रुपये की भी मदद न मिलने से साफ है कि आपको मारने की कोशिश की जा रही है। राहुल ने कहा कि आपको कॉर्पोरेट्स गुलाम बनाया जा रहा है और अब ये तीन भयंकर कानून, आपको खत्म करने के कानून हैं। आपके पैर में कुल्हाड़ी मारने वाले कानून हैं। राहुल ने कहा कि अगर किसान सड़क पर उतर आया, बहुत जबरदस्त नुकसान होने वाला है। राहुल ने बिना समय गंवाए कानूनों को वापस लेने और एमएसपी गारंटी की मांग केंद्र सरकार से की है।

अपने वीडियो संदेश से पहले राहुल गांधी ने ट्वीट के जरिए भी लोगों से जुड़ने की अपील की। अपने ट्वीट में राहुल गांधी ने लिखा कि जायज मांगे हैं किसानों की, देश की आवाज सुनो, मोदी जी। जय किसान, जय हिंदुस्‍तान। इससे कुछ घंटे पहले भी उन्‍होंने ट्विटर के जरिए किसानों के पक्ष में एक आंदोलन से जुड़ने की अपील की थी। इस ट्वीट में उन्‍होंने कहा, कि मोदी सरकार द्वारा किसानों पर किए जा रहे अत्याचार और शोषण के खिलाफ, आइए साथ मिलकर आवाज़ उठाएं। अपने वीडियो के माध्यम से #SpeakUpForFarmers campaign से जुड़िए। साथ ही राहुल ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए भी परोक्ष हमला किया। राहुल ने लिखा कि भारत, प्रधानमंत्री में डॉक्टर मनमोहन सिंह की तरह गहराई की अनुपस्थिति को महसूस कर रहा है। डॉक्टर मनमोहन सिंह की ईमानदारी, शालीनता और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। कोरोना समय से ही लगातार कांग्रेस नेता केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार हमले कर रहे हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *