Sports News: टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल ने किया संन्यास का ऐलान, WTT स्टार कंटेंडर होगा आखिरी टूर्नामेंट

Sharath Kamal News:

Sharath Kamal News: भारत के महान टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंत शरत कमल ने बुधवार को घोषणा की कि चेन्नई में इस महीने के आखिर में डब्ल्यूटीटी कंटेंडर टूर्नामेंट पेशेवर खिलाड़ी के रूप में उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा ।विश्व टेबल टेनिस (डब्ल्यूटीटी) टूर्नामेंट 25 से 30 मार्च तक खेला जायेगा।42 वर्ष के शरत कमल ने कहा ,‘‘ मैने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट चेन्नई में खेला था और आखिरी भी चेन्नई में ही खेलूंगा । यह पेशेवर खिलाड़ी के तौर पर मेरा आखिरी टूर्नामेंट होगा ।’

Read Also: प्रेम का खौफनाक अंत, प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने की खुदकुशी

ओलंपिक पदक न जीतने का रहा मलाल – शरत ने राष्ट्रमंडल खेलों में छह स्वर्ण पदक जीते हैं जबकि एशियाई खेलों में दो कांस्य अपने नाम किये।पिछले साल पेरिस में पांचवां और आखिरी ओलंपिक खेलने वाले इस दिग्गज ने कहा मैने राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेलों में पदक जीते हैं।ओलंपिक पदक मैं नहीं जीत सका।उन्होंने कहा ,‘‘ उम्मीद है कि मैं आने वाली युवा प्रतिभाओं के जरिये अपना सपना पूरा कर सकूंगा।

कॉमनवेल्थ गेम्श में जीते सबसे ज्यादा पदक- आपको बता दें कि दिग्गज टेबल टेनिश खिलाड़ी शरत कमल कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए अब तक सबसे ज्यादा पदक जीतने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। शरत कमल अभी 42 वर्ष के हैं और वर्ल्ड में अभी भी भारत की तरफ से सर्वोच्च रैंकिंग वाले खिलाड़ी हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *