CM रेखा गुप्ता ने किया बड़ा ऐलान,दिल्ली में अब ज्यादा से ज्यादा खोले जाएंगे जन औषधि केंद्र

CM Rekha Gupta: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को अशोक विहार में जन औषधि लाभार्थियों से मुलाकात की और राष्ट्रीय राजधानी में और ज्यादा जन औषधि केंद्र खोलने की घोषणा की.जन औषधि दिवस के मौके पर उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने इस जनहित पहल से खुद को दूर रखा, शायद प्रधानमंत्री के नाम के कारण उन्हें इस पहल से जुड़ने में दिक्कत हुई..CM Rekha Gupta

Read also – CM योगी ने प्रदेश के पहले CM की पुण्यतिथि पर की पुष्पांजलि अर्पित

उन्होंने आगे कहा कि आज मैं दिल्ली के लोगों को सातवें जन औषधि दिवस पर बधाई देना चाहती हूं और ये कहना चाहती हूं कि हम जन औषधि केंद्र खोलेंगे, जिसका लक्ष्य दिल्ली के लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए ज्यादा से संख्या में केंद्र खोलना है।इस योजना के बारे में जागरूकता बढ़ाने और जेनेरिक दवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हर साल सात मार्च को “जन औषधि दिवस” मनाया जाता है।

Read also – CM रेखा गुप्ता ने किया बड़ा ऐलान,दिल्ली में अब ज्यादा से ज्यादा खोले जाएंगे जन औषधि केंद्र

पहले की तरह ही इस साल सरकार ने एक मार्च से सात मार्च तक देश भर में अलग-अलग जगहों पर पूरे हफ्ते कार्यक्रम आयोजित किए हैं। 28 फरवरी, 2025 तक, देश भर में कुल 15,000 जन औषधि केंद्र (JAK) काम कर रहे हैं।प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के तहत 2,047 दवाएं और 300 सर्जिकल उपकरण ब्रांडेड दवाओं की तुलना में खुदरा दुकानों पर 50 से 80 प्रतिशत सस्ते दामों पर बेचे जाते हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *