साइबर सिटी के डूंडाहेड़ा गांव में बेटे ने की पिता की ईंट मारकर हत्या

गुरुग्राम। (रिपोर्ट- गुलशन ग्रोवर) साइबर सिटी के डूंडाहेड़ा इलाके में मामूली कहा सुनी के बाद कलयुगी बेटे द्वारा 65 वर्षीय पिता की हत्या का मामला सामने आया है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लेकर आरोपी कलयुगी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

आपको बता दें, डूंडाहेड़ा इलाके में 65 वर्षीय धर्मवीर अपने परिवार के साथ रहते थे और आज सुबह 6 बजे छोटे बेटे देवा से किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई जिसके बाद देवा ने अपने पिता को ईंटों से पीटना शुरू कर दिया। 65 वर्षीय बुजुर्ग अपने बेरहम बेटे की मार को सह नहीं पाया और उसकी मौत हो गई। बहरहाल पुलिस ने कलयुगी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले में एसीपी क्राइम की मानें तो 65 वर्षीय धर्मवीर हरियाणा रोडवेज के रिटायर्ड कर्मचारी थे और अब डूंडाहेड़ा से गुरुग्राम बस स्टैंड पर ऑटो चलाकर परिवार का गुजर बसर कर रहे थे। मृतक के परिजनों की मानें तो हत्यारोपी बेटा देवा बीते काफी समय से खाली था कोई काम नहीं करता था और मानसिक रूप से परेशान था, लेकिन मामूली कहा सुनी इतनी बड़ी वारदात की वजह बन जाएगी यह किसी ने सोचा भी नहीं था। बहरहाल पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर हत्या आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

आपको बता दें, कि रिश्तों में बढ़ती दूरियों या अविश्वास के चलते बीते 10 दिन के दौरान यह दूसरी ऐसी वारदात दर्ज की गई है जिसमें मामूली कहा सुनी के बाद बेटे ने बाप की हत्या की वारदात को अंजाम दिया हो। इससे पहले बीती 19 सितंबर को सिटी के लक्ष्मण विहार इलाके में भी बेटे ने पहले बाप को गोलियों से भूनकर हत्या की और उसके बाद खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली थी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.