Uttarakhand Accident News: हरिद्वार-देहरादून मार्ग पर पुलिस ने बताया कि सोमवार को लच्छीवाला टोल प्लाजा पर रेत से लदे डंपर ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। डोईवाला थाने के अधिकारी ने बताया कि कार खंभे और डंपर के बीच फंस गई थी, जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
Read also-UP News: यूपी में योगी सरकार के पूरे हुए 8 साल, प्रदेशभर में कार्यकर्ता मनाएंगे जश्न
उन्होंने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे हुई, जिससे टोल प्लाजा पर अफरा-तफरी मच गई।उन्होंने बताया कि डंपर ट्रक देहरादून से डोईवाला की ओर आ रहा था, तभी वे अनियंत्रित हो गया।अधिकारी ने बताया कि डंपर ट्रक को जब्त कर लिया गया है और जांच जारी है।विधायक बृज भूषण गैरोला मौके पर पहुंचे और बताया कि शव बरामद कर लिए गए हैं।एसपी जया बलूनी ने पीटीआई वीडियो को बताया, “मृतकों की पहचान कर ली गई है और उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। डंपर के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Read also-दिल्ली में सियासी हलचल तेज, 24 मार्च से शुरू बजट सत्र …25 को होगा बजट पेश
बृज भूषण गैरोला, विधायक- देखिए, आज सुबह ये 7.30 बजे के लगभग समय का समय है और दो व्यक्ति उनका आज इसमें टोल प्लाजा में एक्सिडेंट में डेथ हुई है और ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और बहुत दुखद घटना है। हम सब लोग आहत हैं। हमने देखा कि जब से ये टोल प्लाजा बना है तब से रोज एक्सिडेंट होते रहते हैं। नित्य दिन घटनाएं घट रही हैं।”
