PM मोदी ने सेपकटकरा विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने के लिए भारतीय टीम को बधाई दी

PM Modi News:

PM Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सेपकटकरा विश्व कप 2025 में सात पदक जीतकर ‘अभूतपूर्व प्रदर्शन’ करने के लिए भारतीय टीम को बधाई दी।उन्होंने भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक लाने पर भी टीम की सराहना की।सेपकटकरा एक रोमांचक खेल है जिसमें वॉलीबॉल, फुटबॉल और मार्शल आर्ट का मिश्रण होता है।प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “सेपकटकरा विश्व कप 2025 में शानदार खेल के प्रदर्शन के लिए हमारे दल को बधाई।”

Read also-वरुण चक्रवर्ती और मोईन अली की जोड़ी ने राजस्थान रॉयल्स की पारी को नौ विकेट के नुकसान के साथ 151 रन पर रोका

उन्होंने लिखा, “भारतीय दल ने सात पदक जीते हैं। पुरुषों की रेगु टीम ने भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया।”प्रधानमंत्री ने कहा कि ये शानदार प्रदर्शन वैश्विक सेपकटकरा एरीना में भारत के लिए एक आशाजनक भविष्य का संकेत देता है।सेपकटकरा एक पारंपरिक खेल है जिसकी उत्पत्ति दक्षिण पूर्व एशिया में हुई और जिसने दुनिया के बाकी हिस्सों में भी लोकप्रियता हासिल की है।ये विश्व कप बिहार के पटना के पाटलिपुत्र इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया था।

Read also-उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बस ने दो बाइकों को मारी टक्कर, चार लोगों की मौत

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *