बैंकॉक में बिम्सटेक शिखर सम्मेलन शुरू, कल PM मोदी लेंगे हिस्सा

PM Modi:

International News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार 3 अप्रैल को बैंकॉक में बिम्सटेक समिट में शामिल होने के लिए पहुंचेंगे। बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी पहल यानी बिम्सटेक एक क्षेत्रीय संगठन है। इसकी स्थापना 1997 में बैंकॉक घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर करके की गई थी।

Read Also: मुंबई में विविएन वेस्टवुड के पहले शो में बॉलीवुड सितारों ने बिखेरा जलवा

ये तीन दिन की बैठक बुधवार यानी की आज 2 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। इस दौरान बैंकॉक विजन 2030 को अपनाने और समुद्री सहयोग को मजबूत करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। बिम्सटेक के सात सदस्य देश- भारत, थाईलैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश, म्यांमार, नेपाल और भूटान हैं। म्यांमार को 1997 में और भूटान-नेपाल को 2004 में शामिल किया गया था। इस बार सम्मेलन का मुख्य विषय “प्रो-एक्टिव, रेजिलिएंट और ओपन बिम्सटेक रखा गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *