Chennai News: चेन्नई रेस्तरां में बिरयानी खाने से लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार, रेस्टोरेंट सील

Chennai News:

Chennai News: चेन्नई के एक रेस्टोरेंट में खाना खाने के बाद कॉलेज के छात्रों समेत 20 से ज़्यादा लोगों को फ़ूड पॉइज़निंग की शिकायत के बाद अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।एफएसएसएआई के अधिकारियों ने बताया कि जिन लोगों को ये शिकायत हुई है, उन्होंने ईद से एक दिन पहले रविवार को चेन्नई के बिलाल बिरयानी होटल में बिरयानी, शावरमा और फ्राइड राइस खाया होगा।

Read also-IPL में खराब फॉर्म से जूझ रही KKR का सामना सनराइजर्स से होगा

चेन्नई के होटल का निरीक्षण करने गए भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के अधिकारियों ने पाया कि होटल बंद है।खाद्य सुरक्षा अधिकारी सतीश कुमार ने कहा “हमने मालिक से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका फ़ोन बंद था। रेस्टोरेंट बंद है। इसलिए हम अभी कुछ नहीं कर सकते।

Read also-लोकसभा में मचा सियासी गदर, DMK सांसदों ने स्थानीय व्यंजन को लेकर रेल मंत्री से की ये डिमांड

हम अंदर जाकर ये नहीं देख पा रहे हैं कि वहां कोई खराब खाना रखा है या नहीं। हमने होटल को अस्थायी रूप से अपने ताले और चाबियों से बंद कर दिया है। हमने स्थानीय पुलिस स्टेशन को सूचित कर दिया है। मालिक को हमसे संपर्क करने के लिए कहा गया है। पूरी जांच के बाद ही हम दुकान को चालू रखने देंगे।

सतीश कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी- हमने मालिक से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका फोन बंद था। रेस्टोरेंट बंद है। इसलिए हम अभी कुछ नहीं कर सकते। हम अंदर जाकर ये नहीं देख पा रहे हैं कि वहां कोई खराब खाना रखा है या नहीं। हमने होटल को अस्थायी रूप से अपने ताले और चाबियों से बंद कर दिया है। हमने स्थानीय पुलिस स्टेशन को सूचित कर दिया है। मालिक को हमसे संपर्क करने के लिए कहा गया है। पूरी जांच के बाद ही हम दुकान को चालू रखने देंगे। संभवतः शिकायतकर्ताओं ने वहां शावरमा, बिरयानी और फ्राइड राइस खाया होगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *