IPL में खराब फॉर्म से जूझ रही KKR का सामना सनराइजर्स से होगा

IPL 2022:

IPL 2022:  तीन में से दो मैच हार चुकी गत चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स और पिछले साल फाइनल खेलने वाली सनराइजर्स हैदराबाद गुरुवार को आईपीएल मैच में आमने सामने होंगी तो उनका लक्ष्य जीत की राह पर लौटने का होगा।केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने सत्र के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से मिली हार के बाद कहा था कि अभी घबराने की कोई जरूरत नहीं है । लेकिन तीन मैचों में दो हार के बाद अब टीम का मनोबल थोड़ा गिरा होगा ।

Read also-Delhi Poltics: कपिल मिश्रा के खिलाफ AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी ने की इस्तीफे की मांग

पिछले सत्र में केकेआर ने सिर्फ तीन मैच गंवाये थे।अब फोकस एक बार फिर ईडन गार्डंस की पिच पर होगा चूंकि आरसीबी से सात विकेट से मिली हार के बाद इसकी काफी आलोचना हुई है।केकेआर के पूर्व सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट और विराट कोहली ने 175 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 51 गेंद में 95 रन की साझेदारी करके आरसीबी को जीत दिलाई थी ।

Read Also: मुंबई में विविएन वेस्टवुड के पहले शो में बॉलीवुड सितारों ने बिखेरा जलवा

बंगाल क्रिकेट संघ पर दबाव है कि स्पिनरों से भरी केकेआर टीम के अनुकूल पिच बनवाई जाये । केकेआर के पास सुनील नारायण, मोईन अली और वरूण चक्रवर्ती जैसे धुरंधर स्पिनर हैं।पिछले महीने चैम्पियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करके आये स्पिनर चक्रवर्ती ने आरसीबी के खिलाफ 10 . 75 प्रति ओवर की दर से रन दिये।रिपोर्ट की मानें तो ईडन गार्डंस के पिच क्यूरेटर सुजन मुखर्जी ने पहले मैच में स्पिनरों की मददगार पिच बनाने का केकेआर का अनुरोध खारिज कर दिया था और यह फैसला टीम पर भारी पड़ गया ।

चक्रवर्ती ने उस मैच में 45 रन दिये । मुखर्जी ने अपने फैसले को सही ठहराया लेकिन अब कैब अध्यक्ष स्नेहाशीष गांगुली खुद क्यूरेटर के साथ पिच का मुआयना कर रहे हैं जिससे आगामी मैचों में पिच में बदलाव देखा जा सकता है।पिच के अलावा केकेआर टीम संयोजन को लेकर भी काफी सवाल हैं । उनकी गेंदबाजी और बल्लेबाजी में तालमेल नजर नहीं आ रहा और स्टार खिलाड़ी चल नहीं रहे हैं।केकेआर ने जिन चार खिलाड़ियों को नीलामी से पहले रिलीज किया था , उन सभी ने आईपीएल के पहले दस दिन में शानदार प्रदर्शन किया है। इनमें पूर्व कप्तान श्रेयस अय्यर (पंजाब किंग्स), उपकप्तान नीतिश राणा (राजस्थान रॉयल्स), फिल साल्ट (आरसीबी) और तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (दिल्ली कैपिटल्स) शामिल हैं ।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *