जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क की हुई रिकॉर्डतोड़ कमाई, जमकर बढ़ी पर्यटकों की तादाद

Uttarakhand: Jim Corbett National Park earns record-breaking revenue, number of tourists increases tremendously, Ramnagar Uttarakhand, Jim Corbett National Park, Jim Corbett National Park, Jim Corbett National Park revenue, Jim Corbett records highest revenue, Uttarakhand Jim Corbett National Park records highest ever revenue and footfall

Uttarakhand: दुनिया भर में मशहूर उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में इस बार कमाई के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। पार्क ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में खास उपलब्धि हासिल करते हुए करीब तीस करोड़ रुपये कमाए हैं। ये अब तक का सबसे ज्यादा राजस्व है।
ये पिछले वित्तीय वर्ष के राजस्व के मुकाबले 28 फीसदी की बेहतरीन बढ़ोतरी को दिखाता है। साथ ही ये कॉर्बेट नेशनल पार्क की बढ़ती लोकप्रियता और पर्यटन में कामयाबी की झलक भी है। Uttarakhand

Read Also: PM मोदी थाईलैंड और श्रीलंका की यात्रा पर हुए रवाना, बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग

बता दें, कॉर्बेट से जारी आंकड़ों के मुताबिक 11,300 विदेशी पर्यटकों सहित चार लाख से ज्यादा लोग यहां पहुंचे। ये इस नेशनल पार्क में आने वाले पर्यटक की सबसे ज्यादा संख्या है। जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में बढ़ते पर्यटन के साथ, स्थानीय व्यवसाय फल-फूल रहे हैं। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में विकास और विस्तार के नए मौके बन रहे हैं। पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों का मानना है कि इस बढ़ोतरी से स्थानीय लोगों को रोजगार के मौके भी मिलेंगे। 1936 में स्थापित जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क बंगाल टाइगरों, हाथियों, तेंदुओं और पक्षियों की कई प्रजातियों के लिए खास आशियाना है। अपने शानदार इतिहास और बेहतरीन वन्य जीवन और बुनियादी ढांचे के साथ, ये प्रकृति प्रेमियों और एडवेंचर के शौकीन लोगों के लिए टॉप डेस्टिनेशन बना हुआ है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *