मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमाशी बेड ब्वाय से इंडस्ट्री में कर रहे डेब्यू, ‘जनाबे अली’ गाने में पापा के साथ आए नजर

हिन्दी सिनेमा के जाने माने अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने अपने फिल्मी करियर में हिंदी सिनेमा को बहुत सारी फिल्में दी है। बता दें कि अब अभिनेता के बेटे नमाशी चक्रवर्ती भी अपने कदम बॉलीवुड की ओर बढ़ा रहे हैं। राडकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी बैड ब्वाय से नमाशी चक्रवर्ती  फिल्मी जगत में डेब्यू करने जा रहे हैं। बता दें कि नमाशी चक्रवर्ती की यह मूवी 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं। साथ ही इस मूवी के गाने भी रिलीज होने लगे हैं। फिलहाल अब इस मूवी का प्रमोशन किया जा रहा है।

वहीं अगर हम एक्ट्रेस के रोल की बात करें तो नमाशी चक्रवर्ती के साथ आमरीन फीमेल लीड में है। वहीं एक्ट्रेस अमरीन भी इस मूवी से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। वहीं  नमाशी चक्रवर्ती का नया गाना जनाबे अली में अपने पिता मिथुन चक्रवर्ती का साथ मिला है। उन्होंने अपने सिग्नेचर स्टेप के साथ गाने में एपीरियंस दिया है। वहीं अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की 2022 में आई हिट मूवी ‘द कश्मीर फाइल’ में दिखाई दिए थे। जो कि आईएएस ऑफिसर का रोल निभाया था।

बता दें कि जनाबे अली ऐसा गाना है जो कि आपको थिरकने पर मजबूर कर देगा। साथ ही इस गाने के बोल और संगीत सिंगर हिमेश रेशमिया के है। यह मूवी का तीसरा गाना है। इससे पहले तेरा हुआ और आलम ना पूछा गाने पहले ही रिलीज हो चुके हैं। ये गाने रोमांटिक है। वहीं अगर हम इस मूवी की स्टोरी की बात करें तो ये फिल्म रोमांटिक और कॉमेडी से भरपूर है। अगर हम नमाशी के किरदार की बात करें तो वह मिडिल क्लास का शरारती लड़का दिखाया गया है।

Read also:- घबराएं नहीं, UPI पेमेंट पर NPCI ने जारी किया स्पष्टीकरण नहीं लगेगा चार्ज

जिसे अमीर घराने की पढ़ी लिखी लड़की से प्यार हो जाता है। दोनों अपने रिलेशनशिप को बनाए रखने के लिए आगे क्या करते है। बता दें इसी पर आधारित पूरी मूवी है। वहीं फिल्म में जाॅनी लिवर, शाश्वत चटर्जी, राजपाल यादव और दर्शन जरीवाला अहम किरदार में नजर आने वाले हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App              

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *