बिहार चुनाव: महागठबंधन में हुआ सीटों का बंटवारा, जानें किसको कितनी मिलीं सीटें ?

दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं। इस बीच आज महागठबंधन ने लंबी खींचतान के बाद सीट बंटवारे के फॉमूले से पर्दा हटाकर इसका ऐलान कर दिया है कि चुनाव में महागठबंधन का कौन सा दल कितनी सीटों पर अपनी किस्मत आजमाएगा।

आपको बता दें, बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन ने सीटों का बंटवारा कर लिया है और आज इसका ऐलान भी कर दिया है। बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटें हैं जिसमें से आरजेडी 144 सीटों, कांग्रेस 70 सीटों, सीपीआईएम 4 सीटों, सीएमआई 6 सीटों, सीपीआई एमएल 19 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं जेएमएम और वीआईपी को आरजेडी अपने कोटे से सीट देगी। इसके अलावा बिहार की वाल्मीकिनगर लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस का उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरेगा।

सीट बंटवारे के बाद कांग्रेस नेता अविनाश पांडेय ने कहा कि यूपीए की सभी पार्टियों ने बिहार में महागठबंधन के साथ चुनाव लड़ने का फैसला किया है। कांग्रेस, आरजेडी, सीपीआई, सीपीएम और विकासशील इंसान पार्टी आरजेडी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। मैं चाहता हूं कि तेजस्वी के नेतृत्व में बिहार समृद्ध हो।

इसके अलावा महागठबंधन में सीटों के बंटवारे पर तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में सीपीएम-4, सीपीआई-6, सीपीआई (माले)- 19 , कांग्रेस-70 और RJD-144 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

गौरतलब है, चुनाव आयोग के मुताबिक बिहार में कोरोना काल के बीच 3 चरणों में चुनाव होंगे। 28 अक्टूबर को पहले चरण में बिहार में 71 सीटों पर चुनाव होंगे, जबकि, 3 नवंबर को दूसरे चरण में 94 सीटों पर वोटिंग होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि 7 नवबंर को तीसरे चरण में बिहार में 78 सीटों पर मतदान होंगे। वहीं, 10 नवंबर को बिहार में मतगणना की जाएगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.