Uttar Pradesh: कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्तावों को मंजूरी, 60 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं के लिए रोडवेज की बसों में यात्रा आजीवन मुफ्त

Uttar Pradesh:

Uttar Pradesh: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट बैठक में 24 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना के तहत 60 साल से ऊपर की महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा की सुविधा भी शामिल है जबकि रक्षाबंधन के मौके पर सभी महिलाओं और उनके सहयात्री को भी मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी।Uttar Pradesh

Read Also-MP News: कार पर प्रेमिका ने छोड़े लिपस्टिक के 3,400 निशान, पुलिस ने बॉयफ्रेंड पर लगाया 5,500 रुपये का जुर्माना

कैबिनेट बैठक में माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों को मजबूत करने वाले अहम फैसले भी लिए गए। जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय केंद्र के संचालन और रखरखाव के लिए इसे निजी क्षेत्र की कंपनी को 30 साल की लीज पर देने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। इसके अलावा गंगा एक्सप्रेसवे को बिजनौर से हरिद्वार तक विस्तारित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी गई है। 10,761 करोड़ रुपये की इस परियोजना से दो कुंभ नगरों प्रयागराज और हरिद्वार के बीच एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी और मजबूत हो जाएगी।Uttar Pradesh

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *