मुंबई में रजा अकादमी ने वक्फ (संशोधन) विधेयक के खिलाफ किया प्रदर्शन

महाराष्ट्र के मुंबई में गुरुवार को रजा अकादमी ने वक्फ (संशोधन) विधेयक के खिलाफ प्रदर्शन किया है। लोकसभा में बीते दिन वक्फ (संशोधन) विधेयक पेश किया गया था और 12 घंटे की लंबी बहस होने के बाद हुई वोटिंग में 288 में से 232 वोटों से इसे पास किया गया है। अब राज्यसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक पर चर्चा जारी है। विपक्ष भी इस विधेयक का संसद के अंदर और बाहर जमकर विरोध कर रहा है।

Read Also: थाईलैंड दौरे पर PM मोदी का हुआ औपचारिक स्वागत, बैंकॉक में देखी रामायण पर आधारित शानदार प्रस्तुति

आपको बता दें, केंद्र सरकार की ओर से संसद में पेश किए गए वक्फ (संशोधन) विधेयक को लेकर देशभर में कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन भी देखने को मिल रहे हैं। इसी क्रम में महाराष्ट्र के मुंबई में भी रजा अकादमी ने वक्फ (संशोधन) विधेयक के खिलाफ प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया है।

रजा अकादमी के अध्यक्ष मौलाना सईद नूरी ने कहा कि, “वक्फ को ही खत्म करना चाहते हैं। इससे मुसलमानों की मजहबी हैसियत मजरू होगी और उसके साथ-साथ मुसलमानों का जो नुकसान जो होगा उसका तसव्वुर नहीं किया जा सकता सिर्फ हमारा ज्यादती नुकसान नहीं है बल्कि हमारा मजहबी नुकसान इससे हो रहा है।”

Read Also: बिहार की एक मजदूर के साथ दो लोगों ने किया दुष्कर्म… 1 गिरफ्तार, 1 फरार

इसके साथ ही उन्होंने कहा, “देखिए, हमारा उलेमा इकराम से मशवरा हो रहा है, तबादला ख्याल हो रहा है और इसके अंदर बहुत ही मजबूती के साथ इंशाअल्लाह ताला शिद्दत के साथ इसकी मुखालफत की जाएगी और जो भी काम होगा वो किया जाएगा सुप्रीम कोर्ट में जाने की जरूरत पड़ी तो इंशाअल्लाह ताला हम सुप्रीम कोर्ट भी जाएंगे।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *