कैथल के रामपाल कश्यप का संकल्प हुआ पूरा, PM मोदी ने खुद पहनाए जूते

Rampal Kashyap Viral Video-  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को हरियाणा के यमुनानगर में आयोजित एक रैली में दीनबंधु छोटू राम थर्मल पावर प्लांट की 800 मेगावाट की आधुनिक थर्मल पावर यूनिट की आधारशिला रखी और रेवाड़ी बाईपास परियोजना का भी उद्घाटन किया। यमुनानगर थर्मल पावर यूनिट 233 एकड़ में फैली हुई है और इसकी लागत करीब 8,470 करोड़ रुपये है।

सैनी सरकार की सराहना की – हरियाणा दौरे पर पीएम मोदी ने  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार की जमकर सराहना की। पीएम मोदी ने कहा अब राज्य में सरकारी नौकरी केवल उसे ही मिलेगी जो इसके योग्य होगा।पीएम मोदी के हरियाणा दौरे के दौरान  एक वीडियो भी सामने आया, जिसने सभी का ध्यान खींचा। वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक व्यक्ति को अपने हाथों से जूते पहनाते नजर आ रहे हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *