PM मोदी का धन्यवाद कर CM सैनी बोले- “बिना खर्ची-बिना पर्ची” सरकारी नौकरी के लिए मिशन मेरिट जारी रहेगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंबेडकर जयंती के अवसर पर आज हरियाणा दौरे पर पहुंचे और यहां प्रदेशवासियों को 10 हजार करोड़ रुपये की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं की सौगात दी है। वहीं PM मोदी का धन्यवाद अदा करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आशीर्वाद एवं स्नेह प्राप्त होना परम सौभाग्य की बात है।

Read Also: Sports News: तीरंदाजी विश्व कप मे भारत ने किया शानदार प्रदर्शन, पुरुष रिकर्व टीम ने झटके 4 मेडल

हरियाणा दौरे पर PM मोदी ने आज 10 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया है। इसी कड़ी में ‘विकसित भारत-विकसित हरियाणा’ समारोह यमुनानगर में PM के कर-कमलों से दीनबंधु छोटू राम थर्मल पावर प्लांट में 800 मेगावाट की नई इकाई और कम्प्रेस्ड बायोगैस प्लांट (CBG) का शिलान्यास तथा रेवाड़ी में 4 लेन बाईपास का शुभारंभ हुआ है।

आपको बता दें, हरियाणा दौरे पर पहुंचे PM मोदी का CM सैनी ने हरियाणवी अंदाज में स्वागत किया। पहले उन्हें गेहूं की बालियों वाला गुलदस्ता भेंट किया और फिर उन्हें हरियाणा वासियों के सम्मान की पगड़ी व शॉल पहनाई। हरियाणा को PM मोदी से मिली सौगात और राज्य आगमन पर CM सैनी ने कहा- आज 2.80 करोड़ हरियाणा के परिवारजनों की ओर से किसान भाइयों की मेहनत का फल, तैयार गेहूं की बालियों का गुच्छा भेंट कर प्रधानमंत्री @narendramodi जी का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके बाद PM मोदी ने हिसार में महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे से हवाई जहाजों की उड़ान सेवा का शुभारंभ किया, जहां पहली फ्लाइट अयोध्या के लिए रवाना हुई और वहीं एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का शिलान्यास भी किया है।

Read Also: केसरी चैप्टर 2 की रीलिज से पहले अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे ने स्वर्ण मंदिर में टेका मत्था

CM सैनी ने इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, “भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती पर बाबासाहेब को हरियाणा के मेरे परिवारजनों की ओर से श्रद्धासुमन अर्पित करता हूँ।” इसके साथ ही CM ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आशीर्वाद एवं स्नेह प्राप्त होना परम सौभाग्य की बात है। प्रधानमंत्री जी, मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि हरियाणा में “बिना खर्ची-बिना पर्ची” सरकारी नौकरी के लिए मिशन मेरिट जारी रहेगा। हरियाणा के परिवारजनों की ओर से मोदी जी का बहुत-बहुत धन्यवाद, आभार और सभी हरियाणवियों को बधाई। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी से प्रेरणा लेकर प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल जी के मार्गदर्शन में हम विकसित भारत-विकसित हरियाणा के संकल्प पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *