Bihar Politics: चुनावी तैयारी में जुटे तेजस्वी यादव, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से की मुलाकात

Bihar Politics: 

Bihar Politics:  राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की।सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सीटों के तालमेल समेत गठबंधन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई है।खरगे के आवास पर हुई इस बैठक में कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल, कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश कुमार तथा राजद नेता मनोज झा और संजय यादव भी उपस्थित थे।बिहार में इस साल अक्टूबर या नवंबर में विधानसभा चुनाव संभावित हैं।

मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पर किया पोस्ट-  इस बार, बिहार में बदलाव निश्चित है। आज हमने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री

से मुलाक़ात कर, महागठबंधन की मजबूती पर चर्चा की। आने वाले चुनाव में बिहार की जनता को हम एक सशक्त, सकारात्मक, न्यायप्रिय व कल्याणकारी विकल्प देंगे। भाजपा और उसके अवसरवादी ठगबंधन से बिहार को मुक्ति मिलेगी। युवा, किसान-मज़दूर, महिलाएँ, समाज के पिछड़े, अति पिछड़े व अन्य सभी वर्ग के लोग महागठबंधन की सरकार चाहते हैं।

Read also-Delhi Politics: स्कूलों की मनमानी और फीस बढ़ोतरी पर बिफरी CM रेखा, स्कूलों को जारी किया नोटिस

17 अप्रैल को महागठबंधन की बैठक – आरजेडी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे,  राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल जी, बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के साथ मुलाकात में महागठबंधन की जीत सुनिश्चित करने के संदर्भ में चर्चा की। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव बोले कांग्रेस के साथ बातचीत सकारात्मक हुई. गुरुवार (17 अप्रैल) को पटना में आरजेडी और कांग्रेस के साथ वाम दलों और VIP के नेताओं की बैठक होगी ।

Read also-‘केसरी चैप्टर 2’की प्री-स्क्रीनिंग: अक्षय कुमार, माधवन समेत ये दिग्गज नेता भी हुए शामिल

 तेजस्वी यादव का CM नीतीश पर तंज- बैठक के बाद तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि चुनाव को लेकर हमारी पूरी तैयारी है।बिहार को आगे ले जाने का संकल्प है। पिछले 20 साल से बिहार में नीतीश सरकार है  लेकिन बिहार सबसे गरीब राज्य है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *