आतंकी हमले के बाद एक्शन में सरकार, PM ने गृह मंत्री से की बात.. सख्त कदम उठाने के दिए निर्देश

Pahalgam Terror Attack: 

Pahalgam Terror Attack: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की और उनसे स्थिति से निपटने के लिए उचित कदम उठाने को कहा।आधिकारिक सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी इस समय जेद्दा में हैं और उन्होंने शाह से केंद्र शासित प्रदेश का दौरा करने को कहा है।

Read also-एक्शन में CM सैनी, अब बिना चकबंदी वाले गांवों से भी होगी फसल की खरीद

पीएम मोदी से बातचीत के बाद गृह मंत्री ने कहा, “मैंने पीएम मोदी को जम्मू कश्मीर में आतंकी घटना के बारे में जानकारी दी है और संबंधित अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की है। जम्मू कश्मीर में आतंकी वारदातों में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। हम अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करेंगे।”

Read also- UPSC Result 2024: हरियाणा की छोरी हर्षिता ने किया कमाल, 2nd रैंक लाकर प्रदेशवासियों को दी खुशखबरी

शाह ने पहलगाम के अपने दौरे की भी पुष्टि की और कहा, “मैं सभी एजेंसियों के साथ तत्काल सुरक्षा समीक्षा बैठक करने के लिए जल्द ही श्रीनगर के लिए रवाना होऊंगा।दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में प्रमुख पर्यटक स्थल पहलगाम पर मंगलवार को आतंकवादियों ने हमला किया, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई और कम से कम 20 लोग घायल हो गए। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि मृतकों की संख्या का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “ये हमला हाल के सालों में नागरिकों पर किया गया सबसे बड़ा हमला है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *