Sidhu MooseWala Murder: मां ने बेटे की हत्या के लिए केजरीवाल और मान को ठहराया जिम्मेदार, दिया ये बयान

sidhu moose wala death reason : सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्या राजनीति शुरु | live,

मानसा: पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला की दिन दहाड़े हत्या कर दी गई। इस पर अब राजनीतिक सियासत शुरु हो चुकी है। जहां पंजाब की भगवंत मान सरकार पर विपक्ष हमलावर रुख अपनाए हुए है। वहीं अब मूसेवाला की मां ने भी पंजाब सरकार को घेरा है। सिंगर की मां चरणजीत कौर ने कहा है कि, उनके बेटे की हत्या के लिए भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल जिम्मेदार है। अब उन्हें भी बेटे की तरह गोली मार दी जाए।

पिता ने बेटे की हत्या मामले में दर्ज कराई FIR

आपको बता दें कि, सिंगर सिद्धू मूसेवाला को वीआईपी सुरक्षा दी गई थी। जिसे उनकी हत्या के एक दिन पहले ही हटाया गया था। जिसके बाद विपक्ष समेत सिंगर की मां पंजाब की आप सरकार पर सवाल खड़े कर रहें हैं। वहीं इस बीच मूसेवाला के पिता ने हत्या के मामले में मानसा में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया हे कि, न तो मू्सेवाला के साथ बुलेटप्रूफ गाड़ी थी और न ही पंजाब पुलिस के दोनों कमांडो उनके साथ थे।

 

Read Also – Sidhu MooseWala Murder: मां ने बेटे की हत्या के लिए केजरीवाल और मान को ठहराया जिम्मेदार, दिया ये बयान

 

चरणजीत कौर ने भगवंत मान को बताया निकम्मी सरकार

रविवार को पंजाबी सिंगर शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकार हत्या कर दी गई थी। मानसा जिले के जवाहरके गांव में हथियारबंद हमलावरों ने मूसेवाला पर अंधाधुंध फायरिंग की। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं इस दौरान सिंगर के परिजन भी वहां मौजूद थे। सिद्धू मूसेवाला की मां चरणजीत कौर ने अस्पताल में सुबकते हुए कहा कि, ‘ऐसी निकम्मी सरकार आई है, जिसने सब कुछ खत्म कर दिया।’

बेटे की हत्या के जिम्मेदार केजरीवाल और भगवंत मान- चरणजीत कौर

वहीं उन्होंने अपने बेटे की हत्या के लिए पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल को जिम्मेदार ठहराया है, और साथ ही कहा कि, अब मुझे भी गोली मार दें। राज्य सरकार ने मेरे बेटे की सुरक्षा वापस ले ली, लेकिन भगवंत मान की बहन की सुरक्षा में 20 सिक्योरिटी गार्ड हैं। आपको बता दें कि, एक दिन पहले ही पंजाब सरकार ने सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा घटाई थी। पहले उनकी सुरक्षा में पंजाब पुलिस के चार कमांडो थे।

 

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *