IPL News: राजस्थान रॉयल्स ने जीटी के खिलाफ गेंदबाजी का विकल्प चुना

IPL News: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने सोमवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।राजस्थान रॉयल्स अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है और प्ले-ऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए उसे अपने सभी बचे हुए पांच मैच जीतने होंगे।

Read Also: कानपुर में बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, 1 शख्स की मौत, 23 घायल

दूसरे नंबर पर मौजूद गुजरात टाइटंस जीत के साथ 14 अंक हासिल करके अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहेगी।आरआर ने दो बदलाव किए, फजलहक फारूकी और तुषार देशपांडे की जगह महेश दीक्षाना और युद्धवीर सिंह को शामिल किया है, जबकि जीटी ने करीम जनत को पदार्पण का मौका दिया।

Read Also: समय सीमा खत्म होने के एक दिन बाद भी अटारी बॉर्डर पर पाकिस्तानी नागरिकों की भीड़

टीमें:
राजस्थान रॉयल्स:
 यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, नितीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), शिमरोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश दीक्षाना, संदीप शर्मा, युद्धवीर सिंह।

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, करीम जनत, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *