प्रधानमंत्री 29 अप्रैल को दिल्ली में YUGM कॉन्क्लेव में भाग लेंगे

PM Modi News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 अप्रैल को सुबह करीब 11 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने वाले युगम सम्मेलन में भाग लेंगे। इस अवसर पर वे उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे।युगम (संस्कृत में जिसका अर्थ है “संगम”) अपनी तरह का पहला रणनीतिक सम्मेलन है जिसमें सरकार, शिक्षा जगत, उद्योग और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र के नेता शामिल होते हैं। यह वाधवानी फाउंडेशन और सरकारी संस्थानों के संयुक्त निवेश के साथ लगभग 1,400 करोड़ रुपये की सहयोगी परियोजना द्वारा संचालित भारत की नवाचार यात्रा में योगदान देगा।

प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर और नवाचार आधारित भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप, सम्मेलन के दौरान विभिन्न प्रमुख परियोजनाओं की शुरुआत की जाएगी। इनमें आईआईटी कानपुर (एआई और इंटेलिजेंट सिस्टम) और आईआईटी बॉम्बे (बायोसाइंसेज, बायोटेक्नोलॉजी, स्वास्थ्य और चिकित्सा) में सुपरहब शामिल हैं; शोध के व्यावसायीकरण को बढ़ावा देने के लिए शीर्ष शोध संस्थानों में वाधवानी इनोवेशन नेटवर्क (डब्ल्यूआईएन) केंद्र; और अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए अनुसंधान राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन (एएनआरएफ) के साथ साझेदारी।

Read Also: पहलगाम आतंकी हमले पर भावुक हुए CM उमर अब्दुल्ला, बोले- अब किस मुंह से पूर्ण राज्य का दर्जा…

सम्मेलन में उच्च स्तरीय गोलमेज सम्मेलन और पैनल चर्चाएं भी शामिल होंगी, जिनमें सरकारी अधिकारी, उद्योग जगत के शीर्ष नेता और अकादमिक क्षेत्र के लोग शामिल होंगे; शोध को तेजी से प्रभावी बनाने के लिए कार्रवाई-उन्मुख वार्ता; पूरे भारत में अत्याधुनिक नवाचारों को प्रदर्शित करने वाला डीप टेक स्टार्टअप शोकेस; तथा सहयोग और साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में विशेष नेटवर्किंग के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

Read Also: स्कूल वैन में मासूम के साथ दुर्व्यवहार के आरोप में ड्राइवर गिरफ्तार, अभिभावकों ने किया स्कूल के बाहर प्रदर्शन

इस सम्मेलन का उद्देश्य भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र में बड़े पैमाने पर निजी निवेश को प्रेरित करना; अग्रणी प्रौद्योगिकी में अनुसंधान से व्यावसायीकरण तक की प्रक्रिया में तेजी लाना; शिक्षा-उद्योग-सरकार साझेदारी को मजबूत करना; एएनआरएफ और एआईसीटीई नवाचार जैसी राष्ट्रीय पहलों को आगे बढ़ाना; संस्थानों में नवाचार तक पहुंच का लोकतंत्रीकरण करना; और विकसित भारत@2047 की दिशा में राष्ट्रीय नवाचार संरेखण को बढ़ावा देना है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *